{"_id":"5c0171b0bdec2241505b9652","slug":"51543598512-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की मोबाइल के साथ तीन लुटेरे गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट की मोबाइल के साथ तीन लुटेरे गिरफ्तार
Updated Fri, 30 Nov 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
बिरनो। पुलिस ने गोपालपुर गांव के पास से गुरुवार को देर रात लूट की मोबा इल के साथ तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लुटेरों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने तीनों को संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
इलाके के बल्लीपुर गांव निवासी ट्रैक्टर चालक संतोष यादव जो अपने मालिक के घर रायपुर से ट्रैक्टर खड़ा कर वापस घर लौट रहा था। इसी बीच चक कपिल गांव के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने चालक को पकड़कर मारपीट कर उसका मोबाइल फोन और 500 रुपये छीनकर फरार हो गए। युवकों को भागते ही पीड़ित ने पास के ग्रामीणों की मदद से इसकी सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने पुलिस कर्मियों के साथ लुटेरों की घेराबंदी करने लगे। गोपालपुर गांव के पास से भाग रहे बाइक सवारों को धर दबोचा। तलाशी लेने पर चालक की लूटी गई मोबाइल और पैसा के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस तीनों को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस के पूछताछ में तीनों ने अपना नाम सिहाबारी (मठिया) निवासी राकेश यादव, आनंद यादव तथा आशीष यादव बताया। पुलिस ने शुक्रवार को तीनों को जेल भेज दिया।
...