{"_id":"5c44b643bdec224ba94b6167","slug":"41548006979-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो बनाने को लेकर चिकित्सक से हुआ फार्मासिस्ट का विवाद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वीडियो बनाने को लेकर चिकित्सक से हुआ फार्मासिस्ट का विवाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया(गाजीपुर)। स्थानीय नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एक चिकित्सक द्वारा फार्मासिस्ट की पत्नी के सरकारी आवास में मौजूदगी के दौरान वीडियो बनाने को लेकर शनिवार को विवाद हुआ। उक्त चिकित्सक अपने कारनामों की वजह से पहले भी सुर्खियों में आ चुका है।
हुआ यूं कि शुक्रवार को दिन में नगर में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एक चिकित्सक यहीं पर तैनात फार्मासिस्ट के सरकारीआवास पर पहुंच गया। उसकी पत्नी की मौजूदगी में आवास का वीडियो बनाने लगा। पत्नी ने इसका विरोध किया तो उससे दुर्व्यवहार किया। शाम को जब फार्मासिस्ट पति आवास पर पहुंचा तो पत्नी ने उससे सारी बात बताई। इसी बात को लेकर शनिवार को फार्मासिस्ट से चिकित्सक से विवाद हो गया। चिकित्सक फार्मासिस्ट से गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर अमादा हो गया। मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इस संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जीसी मौर्या ने बताया कि ऐसी कोई घटना उनके संज्ञान में नहीं है। पीड़ित द्वारा अगर लिखित अथवा मौखिक शिकायत मिलती है तो मामले की जांच कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में पुलिस ने भी बताया कि ऐसी कोई घटना उसके संज्ञान में नहीं है और न ही किसी ने तहरीर दी है। मालूम हो कि वीडियो बनाने वाला उक्त चिकित्सक कुछ दिन पहले स्वास्थ्य केंद्र के बाहर खुले में मरीज का उपचार करने और एक महिला मरीज से दुर्व्यवहार करने के मामले को लेकर सुर्खियों में आ चुका है।