फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पुलिस ने जिला बदर बदमाशों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने जिला बदर बदमाशों को किया गिरफ्तार

Thu, 28 Mar 2019 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने जिला बदर बदमाशों को किया गिरफ्तार
सुहवल। थाना की पुलिस ने गुरुवार की सुबह सुगविया गांव से दो मकानों में घेरेबंदी कर दो जिला बदर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। संबंधित धाराओं में उनको चालान कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजू कुमार हमराहियों के साथ गुरुवार की सुबह मेहिनीपुर तिराहा के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर सुगवलिया गांव निवासी जिला बदर घोषित बदमाश रामव्यास राम और अनिल राय अपने घर पर आए और जो किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। यह सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स लेकर बदमाशों के घरों की घेरेबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि दोनों पर कई मुकदमे होने के साथ ही गुंडा एक्ट की भी कार्रवाई हो चुकी है। हाल ही में जिलाधिकारी ने दोनों के आपराधिक इतिहास को देखते हुए जिला बदर की कार्रवाई की थी। संबंधित धाराओं में दोनों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed