फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   चोरी की बाइक के साथ बदमाश गिरफ्तार

चोरी की बाइक के साथ बदमाश गिरफ्तार

Sun, 24 Feb 2019 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
चोरी की बाइक के साथ बदमाश गिरफ्तार
दुल्लहपुर। थाना पुलिस ने रविवार की सुबह घेरेबंदी कर चोरी की बाइक के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया। संबंधित धाराओं में उसका चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी पुलिस कर्मियों के साथ ही क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान सुबह साढ़े चार बजे शहीद चौक के पास एक पल्सर बाइक सवार आता हुआ दिखाई दिया। संदेह होने पर जैसे ही पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह रफ्तार तेज कर भागने लगा। इस पर पुलिस ने पीछा किया और घेरेबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम मऊ जनपद के चिरैयाकोट थाना के अलदे सरौदा गांव निवासी सूरज उर्फ बिट्टू बताया। उसने बताया कि बाइक चोरी की है। पुलिस बाइक सहित उसे थाना लाई। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि गिरफ्त आया बदमाश शातिर किस्म का अपराधी है। उसके पास से बरामद बाइक चोरी की है। संबंधित धाराओं में चालान कर अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed