{"_id":"5bcb69fabdec2269b3458fce","slug":"181540057594-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान से 46 हजार नगद और हजारों के जेवरात चोरी.","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद मकान से 46 हजार नगद और हजारों के जेवरात चोरी.
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सदर कोतवाली के मोहनपुरवा तड़बनवा मुहल्ले में शुक्रवार को चोरों ने एक बंद मकान को खंगाल डाला। इस दौरान 46 हजार नगदी सहित हजारों के जेवरात और दो एलईडी टीवी लेकर चंपत हो गए। पीड़ित की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की।
नगर क्षेत्र के मोहनपुरा तड़बनवा में विकास भवन-भुतहिया टांड़ मार्ग के किनारे रामधनी का मकान है। इसी मकान में अवनीश तथा शक्ति किराए पर रहते हैं। दशहरा पर्व पर मकान मालिक सहित किराएदार गांव चले गए। देर रात किसी समय चोर मकान के मेन गेट का ताला तोड़कर और इसके बाद कमरा के दरवाजा का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। बारी-बारी से मकान सहित किराएदारों के कमरों को खंगाला। इस दौरान मकान मालिक के कमरे में रखे बक्से से 10 हजार नगदी, करीब 25 हजार के जेवरात और एलईडी टीवी तथा किराएदार अवनीश के कमरा से 26 हजार नगदी, दो सोने की अंगूठी और शक्ति के कमरा से दस हजार नकदी, पांच चांदी का सिक्का और एक एलईडी टीवी लेकर चंपत हो गए। शनिवार को सुबह जब मकान मालिक गांव से लौटे तो टूटा ताला देखकर उनके होश उड़ गए। अंदर कमरे में गए तो देखा कि सारा सामान इधर-उधर बिखरा था और टीवी सहित नकदी और जेवरात गायब थे। किराएदारों के कमरे का भी यही हाल था। मकान मालिक की सूचना पर किराएदार भी मौके पर पहुंचे। पीड़ित ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मकान मालिक और किराएदारों से बातचीत करते हुए मामले की छानबीन की। पीड़ितों ने घटना की तहरीर दी। इस संबंध में कोतवाली पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।