फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Wife dies in hospital; house burgled while family returns with her body.

Gurugram News: अस्पताल में पत्नी की मौत, शव लेकर लौटने तक घर में हुई चोरी

Mon, 14 Sep 2026 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Wife dies in hospital; house burgled while family returns with her body.
जाटौली गांव में घर से नकदी और आभूषण गायब, प्राथमिकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जाटौली गांव में पत्नी को हार्ट अटैक आने पर अस्पताल में उपचार कराने ले गए युवक के घर से नकदी समेत लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। परिवार को इस वारदात के बारे में तब पता चला जब वह पत्नी के शव को घर पर लेकर पहुंचे। पीड़ित की शिकायत पर पटौदी पुलिस ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जाटौली गांव निवासी जोगेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी ज्योत्सना को नौ सितंबर को हार्ट अटैक आया था। वह पत्नी को लेकर रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल ले गए। पत्नी की स्थिति खराब होने पर उन्होंने जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जब वह 11 सितंबर सुबह पांच बजे जब वह पत्नी के शव के साथ घर लौटे तो मुख्य गेट और कमरों के ताले टूटे हुए थे और सारा सामान बिखरा हुआ था। पत्नी के अंतिम संस्कार के बाद उन्होंने घर के सामान की जांच की तो पता चला कि चोर लकड़ी की अलमारी की दराज से 147 ग्राम सोने के जेवर ले गए। इसमें एक मंगलसूत्र, एक मांग टीका, एक चेन, एक हार, चार चूड़ी, दो अंगूठी, एक जोड़ी कुंडल, दो जोड़ी पायल शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही चोर घर पर रखे करीब 1.13 लाख रुपये भी चोरी कर लिए। हेलीमंडी पुलिस चौकी में मामला दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी एएसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर फिंगरप्रिंट और डाग स्क्वॉड टीम को बुलाकर जांच कराई गई। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed