{"_id":"6aa6f342ccdc419ccd0f8607","slug":"teenage-girl-molested-ayodhya-news-c-97-1-slko1023-158664-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: किशोरी से छेड़छाड़, बचाने पहुंचे पिता पर बांके से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: किशोरी से छेड़छाड़, बचाने पहुंचे पिता पर बांके से हमला
Mon, 14 Sep 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। कोतवाली नगर क्षेत्र में 11 सितंबर की रात एक किशोरी से छेड़छाड़ और उसके पिता पर हमले का मामला सामने आया है। किशोरी कूड़ा फेंकने घर से बाहर गईं थी। पड़ोसी विजय श्रीवास्तव उर्फ गुड्डू ने उसे घर के अंदर खींचकर छेड़छाड़ की। चंदन श्रीवास्तव ने किशोरी का मुंह दबाया।
किशोरी के शोर मचाने पर पिता बचाने के लिए मौके पर पहुंचे। पिता पर विजय श्रीवास्तव ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में पिता को आंख के नीचे समेत शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं।
परिवार के अन्य लोगों ने भी मारपीट की और पीड़ित व बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने विजय श्रीवास्तव उर्फ गुड्डू और अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। उपनिरीक्षक मनोज कुमार त्रिपाठी को जांच सौंपी गई है। (संवाद)