फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Accused wanted in connection with a 3.25 crore irregularity involving minority scholarships arrested.

Sant Kabir Nagar News: अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति में 3.25 करोड़ की अनियमितता में वांछित आरोपी गिरफ्तार

Mon, 14 Sep 2026 12:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Accused wanted in connection with a 3.25 crore irregularity involving minority scholarships arrested.
संतकबीरनगर। भारत सरकार की अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना में 3.25 करोड़ रुपये से अधिक की कथित वित्तीय अनियमितता के मामले में कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने रविवार को एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान देवव्रत चौधरी पुत्र सर्वजीत, निवासी तिलठा, थाना महुली के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे तिलठा से गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, आरोपी स्वर्गीय राम सुभग चौधरी सरयू देई इंटर कॉलेज व पूर्व माध्यमिक विद्यालय, यशोदा देवी बालिका विद्यालय तिलठा नाथनगर के संचालक व प्रधानाचार्य है। मामला वर्ष 2021-22 और 2022-23 में भारत सरकार की ओर से संचालित अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजनाओं में कथित अनियमितताओं से जुड़ा है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र के निर्देश पर संदिग्ध शैक्षिक संस्थानों और छात्र-छात्राओं का निरीक्षण व सत्यापन कराया गया था।
विज्ञापन

सत्यापन के दौरान जिले के 46 शैक्षिक संस्थानों में छात्रवृत्ति वितरण में प्रथमदृष्टया बड़े स्तर पर वित्तीय अनियमितता सामने आने का दावा किया गया। पुलिस के मुताबिक कुल 3,25,96,960 रुपये की छात्रवृत्ति के वितरण में गड़बड़ी पाई गई। इसके बाद संबंधित शैक्षिक संस्थानों, इंस्टीट्यूट नोडल ऑफिसर (आईएनओ), हेड ऑफ इंस्टीट्यूट (एचओआई) और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ कोतवाली खलीलाबाद में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जालसाजी और आपराधिक साजिश समेत गंभीर धाराएं
पुलिस के मुताबिक प्राथमिकी में दस्तावेजों की जालसाजी, जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल, धन के दुरुपयोग और आपराधिक साजिश समेत अन्य आरोपों की जांच की जा रही है। इसी मामले में वांछित देवव्रत चौधरी की पुलिस को तलाश थी। रविवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एसएसआई प्रमोद कुमार यादव की अगुवाई में पुलिस टीम ने महुली थाना क्षेत्र के तिलठा में दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि छात्रवृत्ति प्रकरण की विवेचना जारी है। सत्यापन के दौरान सामने आए दस्तावेजों, संबंधित संस्थानों और मामले में जुड़े लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।



छात्रवृत्ति प्रकरण में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसे न्यायालय प्रस्तुत करते हुए जेल रवाना कर दिया गया। मामले की जांच चल रही है। जो तथ्य सामने आ रहे उसे केस डायरी में शामिल किया जा रहा है।
- प्रियम राज शेखर पांडेय, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed