फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rs 4.66 lakh snatched in the name of getting a job, FIR registered

Shamli News: नौकरी लगवाने के नाम पर 4.66 लाख रुपये हड़पने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Mon, 14 Sep 2026 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 14 Sep 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Rs 4.66 lakh snatched in the name of getting a job, FIR registered
झिंझाना। भारतीय पुलिस प्रोटेक्शन फोर्स और रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर 4.66 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए म्यान कस्बा निवासी विनोद कुमार ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शिकायत में विनोद कुमार ने बताया कि गांव के ही श्रवण ने उनके बेटे जतिन की भारतीय पुलिस प्रोटेक्शन फोर्स में नौकरी लगवाने के नाम पर 4.66 लाख रुपये लिए थे। इसमें अलग-अलग बैंक खातों में रकम भेजने के साथ ही 60 हजार रुपये नकद दिए गए। आरोप है कि रकम लेने के बाद श्रवण ने जतिन को मैनपुरी के किशनी में 15 दिन की ट्रेनिंग कराई। इसके बाद रेलवे में बुकिंग क्लर्क की नौकरी लगवाने के नाम पर उसे कपूरथला के पास डडवंडी रेलवे स्टेशन ले जाया गया। वहां जतिन से करीब छह माह तक काम कराया गया।
विज्ञापन

उसे तीन माह तक 19,900 रुपये प्रतिमाह वेतन भी दिया गया, लेकिन बाद में वेतन देना बंद कर दिया गया। विनोद कुमार के मुताबिक, शक होने पर जब उन्होंने श्रवण से रकम वापस मांगी तो आरोपी ने दो लाख रुपये और देने अथवा दो अन्य लड़के उपलब्ध कराने का दबाव बनाया। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दो फर्जी एडमिट कार्ड और बैंक स्टेटमेंट की प्रतियां भी सौंपी हैं। जांच अधिकारी थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार कसाना ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed