फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dispute over playing music 25 to 30 youths attacked the house.

Karnal News: गाने बजाने पर विवाद, 25-30 युवकों ने घर पर किया हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Dispute over playing music 25 to 30 youths attacked the house.
 घर के बाहर तोड़ फोड़ करते युवकों का सीसीटीवी
करनाल। संधीर गांव में ट्रैक्टर पर गाने बजाने के विरोध पर विवाद हो गया। रात शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे 25 से 30 युवक बाइकों पर एक परिवार के घर पहुंचे और पथराव किया। खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। घर के बाहर खड़ी बाइकों में भी तोड़फोड़ की। बीच-बचाव करने पहुंचे पड़ोसी को लाठी से पीटा।
विज्ञापन

बुटाना थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि पीड़ित जसमेर और उसके बेटे सौरव ने इस संबंध में शिकायत की है। शिकायत के अनुसार, दिन में सौरव घर के बाहर ट्रैक्टर पर डेक बजा रहा था। इसी दौरान गांव का एक युवक वहां आया और डेक बंद करने के लिए गाली-गलौज करने लगा। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर उस समय मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन

रात को परिवार खाना खाकर सो गया। आरोप है कि करीब साढ़े 10 बजे 25-30 युवक बाइकों पर पहुंचे। कुछ ने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। आते ही उन्होंने घर पर ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। परिवार ने अंदर से दरवाजा बंद कर जान बचाई। हमलावरों ने दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया और खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। बाहर खड़ी बाइकों की टंकी और लाइटों में भी डंडे मारे। शोर सुनकर पड़ोसी बीच-बचाव करने आया तो उसकी भी पिटाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिवार ने शनिवार को बुटाना थाना पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed