{"_id":"6aa6f2a9bd0861c2d00beacc","slug":"young-man-circulates-womans-obscene-photos-after-relationship-ends-fir-registered-rampur-news-c-282-1-smbd1029-180026-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: रिश्ता टूटने पर युवक ने युवती के अश्लील फोटो किए प्रसारित, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: रिश्ता टूटने पर युवक ने युवती के अश्लील फोटो किए प्रसारित, प्राथमिकी दर्ज
Mon, 14 Sep 2026 12:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
स्वार। रिश्ता टूटने से नाराज एक युवक पर युवती के अश्लील फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने का आरोप लगा है। युवती ने युवक पर दूसरी जगह शादी करने पर बदनाम करने और जान से मारने की धमकी देने की भी शिकायत की है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका रिश्ता मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के भैंसिया गांव निवासी युवक से तय हुआ था। बाद में परिजनों ने किसी बात पर यह रिश्ता खत्म कर दिया। युवती का आरोप है कि रिश्ता टूटने के बाद अयान उससे रंजिश रखने लगा। उसने युवती के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिए। सीओ सोनम सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। संवाद