फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   विवाहिता की मौत के बाद आरोपी पति गया जेल

विवाहिता की मौत के बाद आरोपी पति गया जेल

Sun, 16 Jun 2019 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता की मौत के बाद आरोपी पति गया जेल
सादात। थाना क्षेत्र के ग्राम करमदेपुर में विवाहिता की मौत के मामले में मृतका के पिता ने पति के साथ ही सास और श्वसुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। शनिवार को पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। उधर मृतका के शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

शादियाबाद थाना क्षेत्र के डिहवां गांव निवासी अच्छेलाल राजभर ने पुलिस को तहरीर दी और आरोप लगाया कि उनकी बेटी पूजा को वर्ष 2017 में शादी के बाद से ही करमदेपुर निवासी ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए आए दिन प्रताड़ित करते थे। इसी क्रम में शुक्रवार को उसे जहर देकर मारने के बाद आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है। पुलिस को बताया कि पूजा की सास बुधनी देवी दहेज के लिए प्राय: उसे प्रताड़ित किया करती थी। इस संबंध में पुलिस ने कहा कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति अभिषेक, श्वसुर राजेश राजभर और सास बुधनी देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान किया गया है। गौरतलब है कि करमदेपुर निवासी अभिषेक राजभर के पत्नी पूजा (24) की संदिग्ध तबियत खराब हो गई थी। निजी चिकित्सक के यहां ले जाने पर उसने विषाक्त पदार्थ खाने की जानकारी दी थी। उपचार के लिए वाराणसी ले जाते समय रास्ते में चौबेपुर में शुक्रवार की दोपहर बाद उसकी मौत हो गई थी। घटना के दूसरे दिन पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed