फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   65 lakh rupees fraud from the bank, without repaying the loan, the land was transferred in the name of wife and sons.

Jind News: बैंक से 65 लाख की धोखाधड़ी, लोन चुकाए बिना जमीन पत्नी-बेटों के नाम कराई

Wed, 09 Sep 2026 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
65 lakh rupees fraud from the bank, without repaying the loan, the land was transferred in the name of wife and sons.
जींद। जुलाना क्षेत्र के गांव गढ़वाली खेड़ा निवासी दंपती पर बैंक से 65 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। आरोप है कि जगदीश ने किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से लोन लेने के बाद जमीन को बैंक के नाम गिरवी कराने के बजाय उसे अपनी पत्नी और बेटों के नाम करवा दिया गया।
विज्ञापन

आईसीआईसीआई बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर शिवकुमार ने सिविल लाइन थाना पुलिस ने एफआईआर में बताया कि गढ़वाली खेड़ा निवासी जगदीश ने आईसीआईसीआई बैंक गोहाना से किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 49 लाख 90 हजार रुपये का लोन लिया था। इसके बाद उसने जींद शाखा से लोन की राशि बढ़वाकर 65 लाख रुपये करवा ली।
विज्ञापन

जगदीश ने 65 लाख रुपये में से 50 लाख 42 हजार 965 रुपये पुराने लोन खाते में जमा कर जमीन को वहां से मुक्त करवा लिया। इसके बाद उक्त जमीन अपनी पत्नी और बेटों के नाम करवा दी। थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि पुलिस ने जगदीश और उसकी पत्नी ओमपति के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed