{"_id":"6aa0565f56f08c37b30c7603","slug":"kashish-murder-case-statement-and-other-proceedings-completed-forensic-report-awaited-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-168329-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कशिश हत्याकांड, बयान व अन्य कार्रवाई पूरी, फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कशिश हत्याकांड, बयान व अन्य कार्रवाई पूरी, फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार
Wed, 09 Sep 2026 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला अस्पताल के सीटी स्कैन कक्ष में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या के मामले में पुलिस की विवेचना अंतिम चरण में पहुंच गई है। पुलिस ने घटना से जुड़े वैज्ञानिक और भौतिक साक्ष्य जुटाने के साथ चश्मदीद और अस्पताल कर्मचारियों के बयान भी दर्ज कर लिए हैं। अब पुलिस को फोरेंसिक जांच रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद पुलिस जल्द ही कोर्ट में आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर सकती है।
बरेली के केशरपुर निवासी पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की 14 जुलाई को दिन में मेडिकल कॉलेज के सीटी स्कैन कक्ष में उसके सहपाठी कानपुर निवासी सागर ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। कशिश को बचाने की कोशिश में कक्ष में मौजूद अन्य महिला कर्मी निधि भी घायल हो गई थी। चीख-पुकार सुनकर अस्पताल कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आरोपी सागर को पकड़ लिया। गंभीर हालत में कशिश को बरेली के निजी अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता रोहिताश की तहरीर पर सागर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। कोतवाली पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू करते हुए साक्ष्य जुटाए। घायल महिला कर्मी के अलावा घटना से जुड़े अन्य लोगों के बयान दर्ज किए। सीसीटीवी फुटेज भी एकत्र किए। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि सभी अहम साक्ष्य जुटा लिए गए हैं। फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद विवेचना पूरी कर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।