{"_id":"6aa054603d3bd874880cdfc3","slug":"mainpuri-news-venomous-inset-bite-coy-died-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-166291-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: ईंट भट्ठा पर जहरीले कीड़े के काटने से छह वर्षीय बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: ईंट भट्ठा पर जहरीले कीड़े के काटने से छह वर्षीय बालक की मौत
विज्ञापन
मैनपुरी। भोगांव थाना क्षेत्र के छाछा गांव स्थित एक ईंट-भट्ठे पर मंगलवार सुबह जहरीले कीड़े के काटने से छह वर्षीय बालक की मृत्यु हो गई। घटना के बाद परिजन बालक को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, बिहार के गया जिले के पिनाठी गांव निवासी राजू मांझी अपने परिवार के साथ छाछा गांव के शाक्य ईंट-भट्ठा पर मजदूरी करते हैं। उनका छह वर्षीय पुत्र अंकुश मंगलवार सुबह भट्ठा परिसर में बनी झोपड़ी में सो रहा था। सुबह लगभग सात बजे किसी जहरीले कीड़े ने उसे काट लिया। कुछ समय बाद अंकुश की तबीयत बिगड़ने लगी।
परिजनों ने पहले उसे एक निजी डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन वहां हालत में सुधार न होने पर वे उसे जिला अस्पताल ले आए। सुबह नौ बजे के करीब अंकुश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के उपरांत अंकुश को मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डॉ. राज सिंह ने बताया कि बालक को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था।