फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   प्रेमिका के घर पहुंचे प्रेमी की लोगों ने की धुनाई

प्रेमिका के घर पहुंचे प्रेमी की लोगों ने की धुनाई

Fri, 24 May 2019 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
प्रेमिका के घर पहुंचे प्रेमी की लोगों ने की धुनाई
औड़िहार। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के एक मुहल्ला में एक प्रेमिका के घर पहुंचे प्रेमी की मुहल्लेवासी पिटाई करने लगे। इसके बाद प्रेमी वहां से फरार हो गया। प्रेमिका के तत्काल डायल 100 नंबर से पुलिस को मौके पर बुला लिया। इसके बाद किशोरी प्रेमी से शादी करने की जिद्द करने लगी और हंगामा खड़ा कर दिया। समझाने पर भी नहीं मानी, इस पर पुलिस किशोरी को कोतवाली ले आई। देर शाम उसे समझा-बुझाकर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के एक मुहल्ला निवासी अनुसूचित जाति की एक किशोरी की मुहल्ले के ही एक स्वजातीय किशोर से प्रेम प्रसंग चल रहा है। शुक्रवार को जब किशोरी के घर के लोग किसी कार्यवश बाहर चले गए, तो किशोरी ने अपने प्रेमी को घर बुला लिया। इसकी भनक पड़ोसियों को लगी तो वह घर में घुसे और प्रेमी की धुनाई करने लगे। प्रेमी वहां से फरार हो गया। इस दौरान किशोरी ने डायल 100 पुलिस को घटना की सूचना देकर बुला लिया। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। किशोरी पुलिस से प्रेमी से शादी करने की बात कहते हुए अपने घर वालों से प्रेमी की जान को खतरा बताने लगी और उसके सुरक्षा की मांग की। लोगों ने फोन कर किशोरी के परिवार वालों को बुलाया। परिवार के लोग भी किशोरी को समझाने में जुट गए, लेकिन वह प्रेमी से शादी करने की जिद्द पर अड़ी रही। कहने लगी कि शादी नहीं हुई, तो वह आत्महत्या कर लेगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लाचार होकर किशोरी को कोतवाली लाई। परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। देर शाम सात बजे तक थाने में उसे समझाने-बुझाने का कार्य चलता रहा। इसके बाद उसे घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed