{"_id":"5c364110bdec2256eb0d2471","slug":"151547059472-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थिति में झुलसी विवाहिता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थिति में झुलसी विवाहिता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबिहा। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव में बुधवार की सुबह संदिग्ध परिस्थिति में एक विवाहिता गंभीर रूप से झुलस गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची डायल-100 पुलिस विवाहिता को उपचार के लिए ला रही थी। आक्रोशित लोगों ने महिला को रोक लिया और थानाध्यक्ष को बुलाने की मांग पर अड़ गए। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष लोगों को समझा-बुझा कर विवाहिता को अस्पताल लाए। इस मामले में विवाहिता के पिता ने पति, सास, ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया।
बेनीपुर गांव निवासी रामाधार की पत्नी पूजा भारती (23) वर्ष बुधवार की सुबह करीब सात बजे संदिग्ध अवस्था में झुलस कर चीखने-चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी डायल-100 पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मी उसको उपचार के लिए ले जाने लगे, इस पर लोगों ने यह कहते हुए ले जाने से रोक दिया कि मौके पर थानाध्यक्ष को बुलाएं, हम लोग पुलिस को कुछ बताना चाहते हैं। इसकी जानकारी होते ही थानाध्यक्ष सुधाकर राय मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझा कर विवाहिता को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाराचवर लाए। झुलसी पूजा ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि मेरी शादी 27 मई 2016 को रामाधार से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद पति रामाधार, ससुर दशरथ तथा सास जनकिया दहेज की मांग करने लगे तथा मुझे मारने-पीटने लगे। तब मेरे पिता मुझे अपने गांव बरेसर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर लेकर चले गए। वहां जाकर हमने मुहम्मदाबाद मुंसफी कोर्ट में सास, ससुर तथा पति के खिलाफ प्रताड़ना एवं दहेज की मांग के लिए प्रताड़ित करने का मुकदमा दायर किया। बीते नवंबर माह में कोर्ट के माध्यम से मेरी विदाई हुई। सास, ससुर तथा पति ने कहा कि अब तुम्हें कोई प्रताड़ित नहीं करेगा, लेकिन इन लोगों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। रोज मुझे प्रताड़ित करते रहे। आठ जनवरी को मैं पति के साथ मुहम्मदाबाद मुंसफी कोर्ट में तारीख पर गई। वहां पति मुझ पर सुलह करने का दबाव बनाने लगे लेकिन मैं सुलह के लिए तैयार नहीं हुई। इसी बात को लेकर बुधवार की सुबह पति, सास, ससुर ने बुधवार की सुबह मारने-पीटने के बाद किरासिन तेल छिड़क कर मेरे शरीर में आग लगा दी। मेरे चीखने-चिल्लाने पर पास-पड़ोस के लोग आए और मुझे बचाया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि इस मामले में पीड़िता के पिता शिवमुनी राम ने पति रामाधार, ससुर दशरथ तथा सास जनकिया के खिलाफ दहेज उत्पीड़न तथा बेटी को जलाकर मारने की तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। विवाहिता का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।