फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   अवैध रूप से बिजली जलाने पर चार की बिजली काटी

अवैध रूप से बिजली जलाने पर चार की बिजली काटी

Wed, 13 Feb 2019 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
अवैध रूप से बिजली जलाने पर चार की बिजली काटी
नंदगंज। स्थानीय बाजार में मंगलवार को विद्युत विभाग की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पांच बड़े बकाएदारों का समाधान योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराया गया जबकि सात लोगों का विद्युत भार बढ़ाया गया। अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वाले चार लोगों की बत्ती गुल कर दी गई।
विज्ञापन

मंगलवार को विद्युत विभाग की टीम ने बाजार के चोचकपुर मोड़ सब्जी मंडी के पास चेकिंग की। जांच अभियान में पांच बड़े बकाएदारों का समाधान योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन कराया गया और सात उपभोक्ताओं की बिजली का लोड बढ़ाया गया। इस दौरान चार लोगों की बिजली काटी गई जो अवैध ढंग से तार जोड़कर बिजली का उपयोग कर रहे थे। विभाग की टीम ने चार जगहों पर मीटर भी लगाए। अवर अभियंता रमेश कुमार ने कहा कि 15 फरवरी तक सभी बड़े बकाएदार अपना रजिस्ट्रेशन कराकर बिजली बिल किश्तों में जमा कर दें। उन्होंने कहा कि यह चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा। अभियान में एसएसओ इंसाफ अली, लाइनमैन रामशरण, लक्ष्मी नारायण, मन्नू शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed