फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   अज्ञात महिला और पुरुष का शव मिला

अज्ञात महिला और पुरुष का शव मिला

Fri, 01 Feb 2019 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
अज्ञात महिला और पुरुष का शव मिला
गाजीपुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में गुरुवार को महिला और युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई। कालूपुर गांव के सामने स्थित श्मशान घाट के पास अज्ञात महिला का शव मिला जिसका आधा हिस्सा जानवर खा चुके थे।
विज्ञापन

सुहवल संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के कालूपुर गांव के सामने हमीद सेतु के बगल में स्थित श्मशान घाट के पास खाईं में गुरुवार की सुबह करीब 55 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस को जानकारी देने के बाद लोग महिला की पहचान करने में जुट गए। कुछ ही देर में थानाध्यक्ष राजू कुमार पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। लोगों से पूछताछ किया, लेकिन महिला की पहचान नहीं हुई। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया कि महिला की कमर के नीचे का हिस्सा जानवर पूरी तरह से खा चुके थे। मृतक महिला क्रीम रंग, आसमानी कलर की छींटदार साड़ी पहने हुए थी। उसके हाथ में हरे रंग की चूड़ियां थी, जबकि कान में सोने के टप्स के साथ गले में मोती की माला पहने हुई थी। उसका बाल पूरी तरह से सफेद था। उसके शरीर पर किसी तरह के चोट का कोई निशान नहीं था। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि महिला की मौत किन कारणों से हुई थी। जंगीपुर संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के पहेतिया गांव में स्थित एक मजार के पास गुरुवार की सुबह लोगों ने पानी लगे गड्ढे में करीब 22 वर्षीय युवक का शव देखा। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस की दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ कर शव को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि छानबीन में यह पता चला कि मृत युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह गांव में इधर-उधर घूमता था। शरीर पर कोई कपड़ा न होने से यह आशंका है कि शायद वह गड्ढे में लगे पानी में नहा रहा होगा और ठंड लगने से उसकी मौत हो गई होगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed