फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Car rammed into parked trailer, four devotees including Purnia MP's niece killed

Ghazipur News: खड़े ट्रेलर में घुसी कार, पूर्णिया सांसद की भांजी समेत चार श्रद्धालुओं की मौत

Fri, 21 Feb 2025 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Car rammed into parked trailer, four devotees including Purnia MP's niece killed
वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर बिरनो थानाक्षेत्र के मिर्जापुर टोल के पृथ्वीपुर बस स्टैंड के समीप बृहस्पतिवार की देर रात भीषण सड़क दुर्घटना में महाकुंभ स्नान कर लौट रहे बिहार के चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतकों में बिहार के पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की चचेरी भांजी डॉ. सोनी यादव भी शामिल हैं, जो पूर्णिया की चर्चित गायनकोलॉजिस्ट थीं। इसके अलावा उनकी बुआ, एक एमआर और कार चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

पांच श्रद्धालुओं से भरी कार सड़क के किनारे खड़े गिट्टी लदे ट्रेलर में पीछे से घुस गई। कार के चालक को नींद आने के कारण स्टेयरिंग हाथ में लेने वाले विपिन शाह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना रात करीब 10:45 बजे हुई। प्रथम दृष्टया हादसा चालक को झपकी आने के कारण हुआ माना जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीएम मनोज कुमार, कासिमाबाद क्षेत्राधिकारी अनिल चंद्र तिवारी, बिरनो थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह और जंगीपुर थानाध्यक्ष बालेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

स्पीड तेज होने के कारण कार ट्रेलर में काफी अंदर तक घुस गई थी। पुलिस ने शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जाता है कि कार चालक मो. सलाउद्दीन को नींद आने लगी तो साथ बैठे विपिन शाह कार चलाने लगे। घटना के बाद पहुंचे सोनी के पति डॉ. मुकेश बिलख पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed