Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   BJP office-bearers and workers listened to 'Mann Ki Baat' at the booths.

Ghazipur News: बूथों पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात

Mon, 30 Nov 2026 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
BJP office-bearers and workers listened to 'Mann Ki Baat' at the booths.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनते भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह।
गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 140वें संस्करण को रविवार को जिले के विभिन्न बूथों पर भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने नशामुक्त युवा, डिजिटल सुरक्षा, कर्मयोगियों के कौशल संवर्धन और भारतीय विरासत की वैश्विक पहचान जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। उन्होंने युवाओं के भविष्य के सामने चुनौती बनती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताई। साथ ही डिजिटल सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार की पहल संचार साथी पोर्टल और ऐप की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए डिजिटल व्यवस्था की उपयोगिता बताई।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, रौजा स्थित अपने बूथ पर बूथ समिति सदस्यों के साथ कार्यक्रम सुना। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने सदर विधानसभा के कपूरपुर बूथ संख्या 254 पर कार्यक्रम सुना। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने मुहम्मदाबाद विधानसभा के रेवतीपुर बूथ पर श्रवण किया। दोनों नेताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों को राष्ट्र निर्माण और सामाजिक परिवर्तन के लिए प्रेरक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष एवं अमेठी के जिला प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने सुल्तानपुर, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने वंशी बाजार, महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह ने सेवराई, सुमित तिवारी ने रौजा, मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने सकरताली और कोषाध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता ने महाराजगंज स्थित बूथ पर कार्यक्रम सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed