फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सभी जानें चुनाव आयोग का दिशा निर्देश

सभी जानें चुनाव आयोग का दिशा निर्देश

Thu, 28 Mar 2019 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
सभी जानें चुनाव आयोग का दिशा निर्देश
गाजीपुर। लोकसभा चुनाव सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को राइफल क्लब में प्रशिक्षण कार्यक्रम चला। इसमें विधान सभा क्षेत्र जमानिया एवं सैदपुर के सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट को ईवीएम, वीवीपैट के बारे में सामान्य जानकारी दी गई।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे मुख्य विकास अधिकारी हरिकेश चौरसिया ने सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट को ईवीएम तथा वीवी पैट के बारे में बिन्दुवार विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इसी क्रम में मतदान से पूर्व, मतदान के समय एवं मतदान के पश्चात होने वाले कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने निर्देश दिया कि पोलिंग पार्टियों के प्रस्थान से पहले चुनाव आयोग की ओर से जारी सभी दिशा निर्देशों को शत-प्रतिशत कंठस्थ कर लिया जाय।
विज्ञापन

पोलिंग पार्टियां मतदान कराने की समस्त सामग्रियों को प्रस्थान से पूर्व अवश्य जांच लेंगे और यह निश्चित कर लें कि बक्से में सारी सामग्री सुरक्षित है कि नही। पोलिंग पार्टियां दिये गये रूट चार्ट के हिसाब से ही अपने बूथों पर पहुंचे तथा उसी रूट से वापस आएंगे। इसके अलावा किसी दूसरे रास्ते से शार्टकट नहीं किसी भी दशा में नहीं अपनाएंगे। मतदान के दिन शुरू के दो से तीन घंटे विशेष सतर्कता बरतनी पड़ती है। इस दौरान समस्त व्यवस्थाओं को चेक करना बेहद जरूरी होता है जिसमें किसी प्रकार की गड़बड़ी होने पर उसे समय रहते बदला जा सकता है। समस्त सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट मतदान के दौरान छोटी से छोटी समस्याओं का समाधान करते हुए पूरे हौसले एंव संकल्प के साथ फील्ड में उतर कर मतदान पूर्ण करायेंगे। साथ ही अपने सूचना तंत्र को मजबूत रखेंगे। मतदान अधिकारी एक दिन पूर्व ही पूरी सुरक्षा व्यवस्था एवं मतदान सामग्री के साथ अपने निश्चित बूथ पर उपस्थित रहेंगे। मतदान के दिन एक घंटे पहले मॉकपोल की प्रक्रिया कम से कम दो पोलिंग एजेंटों की उपस्थिति में पूर्ण करेंगे। उन्होंने बताया कि बिना मॉकपोल के वास्तविक मतदान संभव नहीं होगा। बैठक में जिला विकास अधिकारी एम.लाल, जिला पंचायत राज अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed