फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ganja worth Rs 12 lakh recovered from car, two arrested

Ghazipur News: कार से 12 लाख का गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

Sat, 05 Sep 2026 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Ganja worth Rs 12 lakh recovered from car, two arrested
सुहवल। थाना क्षेत्र के डेढ़गावा पेट्रोलपंप के पास से पुलिस ने शुक्रवार को होंडा सिटी कार से 12 लाख रुपये की 24 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद किया। साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वह बिहार से मऊ गांजा लेकर जा रहे थे। पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम के साथ डेढ़गावा पेट्रोलपंप के पास होंडा सिटी कार को रोककर तलाशी ली गई तो 19 पैकेटों में रखा 24 किलो 900 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। कार सवार दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना के पलीगढ़ निवासी जयप्रकाश और विशाल कुमार बताया है। दोनों आरोपी ताड़ीघाट-बारा राष्ट्रीय राजमार्ग से बिहार से मऊ गांजा लेकर जा रहे थे। बरामद गांजे की कीमत करीब 12 लाख रुपये आंकी गई है। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 24 किलो 900 ग्राम गांजा, एक होंडा सिटी कार और 2070 रुपये नकदी बरामद किया गया है। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed