फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   आंदोलन के लिए शिक्षक नेताओं ने सघन जनसंपर्क किया

आंदोलन के लिए शिक्षक नेताओं ने सघन जनसंपर्क किया

Sat, 14 Jul 2018 11:12 PM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
आंदोलन के लिए शिक्षक नेताओं ने सघन जनसंपर्क किया

विज्ञापन
बहरियाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चेतनारायण गुट) के पदाधिकारियों ने शनिवार को आधा दर्जन से अधिक इंटर कॉलेजों में सघन जनसंपर्क किया। इस दौरान 26 जुलाई को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर आयोजित धरना-प्रदर्शन, नौ अगस्त को मशाल जुलूस एवं 18 अगस्त को संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय पर धरना कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।

इस क्रम में सुभाष विद्या मंदिर इंटर कॉलेज स्थित प्रधानाचार्य कार्यालय में शिक्षकों की बैठक में संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. रामबदन सिंह ने कहा कि सरकार हमारी जायज मांगों को न मान कर संवेदनहीनता का परिचय दे रही है। जबकि पूर्व में मुख्यमंत्री एवं शिक्षामंत्री ने हमारी पांच मांगें मान ली थी, केवल राजाज्ञा जारी होना शेष था लेकिन ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। बिना संघर्षों के कुछ हासिल होने वाला नहीं है। अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। इस मौके पर जिला मंत्री भानूप्रताप सिंह, अरविंद सिंह, रामजन्म सिंह, शिवबचन पांडेय, विनोद कुमार श्रीवास्तव, रामप्रकाश, ओमप्रकाश मिश्र, रामपलट यादव, खूबचंद यादव, रामप्यारे, नेसार अहमद फैज, संजय दूबे, हैदर अब्बास, सदानंद यादव, आद्या प्रसाद पटेल, गुलाब गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव, डिंपल सहाय, रजनीबाला आदि उपस्थित थे। अंत में प्रधानाचार्य डा. चंद्रभान सिंह ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed