फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   woman eloped with her lover In Firozabad her parents filed case against her husband for killing her

पति से गद्दारी: मायकेवाले बोले-हत्या करके गायब कर दी लाश; डेढ़ महीने बाद जो दिखा नहीं हुआ यकीन

Mon, 24 Jul 2023 12:02 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 24 Jul 2023 12:02 AM IST
सार

फिरोजाबाद में महिला अपने प्रेमी के साथ भाग गई। मायकेवालों ने पति पर हत्या कर शव गायब करने का केस दर्ज करा दिया। डेढ़ माह बाद राज खुला तो सभी हैरान रह गए। 

विज्ञापन
woman eloped with her lover In Firozabad her parents filed case against her husband for killing her
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां विवाहित महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। मायके वालों को बेटी के लापता होने की जानकारी लगी तो दामाद पर दहेज के लिए हत्या करके शव गायब करने का मुकदमा दर्ज करा दिया। अब डेढ़ महीने बाद खुलासा हुआ तो सभी लोग हैरान रह गए। 

विज्ञापन

मामला सिरसागंज थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव का है। गांव निवासी सुनील कुमार की शादी मैनपुरी जिले के भोगांव थाना क्षेत्र के मक्खनपुर निवासी रीता के साथ हुई थी। इसी बीच रीता की पहचान ईंट भट्ठा पर काम करने वाले युवक के साथ हो गई। धीरे-धीरे दोनों में नजदीकिया बढ़ने लगीं। एक दिन दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाईं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Video: बहू ने बहन के साथ मिलकर भरी कचहरी में ससुर पर बरसाईं चप्पलें, महज इतनी सी थी बात
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसी वादे को पूरा करने के लिए बीती 10 जून को रीता अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। जब कई घंटे बीत जाने के बाद रीता का कोई पता नहीं चला तो पति समेत ससुरालीजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया। इसकी जानकारी मायकेवालों को भी दी गई। सूचना पर पहुंचे मायकेवालों ने दामाद पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया। 

यह भी पढ़ेंः- UP Crime: 'ससुरालियों ने पहले पीटा...फिर जहर देकर बहन को मार डाला' कहते-कहते बिलख पड़ा अमित
 

एक तरफ ससुरालीजनों ने रीता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। दूसरी तरफ मायकेवालों ने थाने में तहरीर देकर बेटी हत्या करके शव को यमुना में बहाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच कर रही थी। अब पुलिस ने शुक्रवार को रीता को उसके प्रेमी के घर से बरामद कर लिया। 

यह भी पढ़ेंः- Flood In Agra: पानी कम हुआ परेशानी नहीं, बाढ़ में बह गए पशु और फसलें हो गईं बर्बाद; अब दो वक्त की रोटी का संकट
 

पहले तो मायकेवाले दामाद सुनील सहित ससुरालियों को जेल भेजने का दबाव बना रहे थे। जब पुलिस द्वारा रीता को बरामद करने की जानकारी पर मिली तो शांति पकड़ गए। गांव के लोग भी हैरान हैं। पूछताछ पर रीता ने बताया कि वह चुपचाप अपने प्रेमी के साथ चली गई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed