फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   death of married woman in Mainpuri accused in laws of murder by brother

UP Crime: 'ससुरालियों ने पहले पीटा...फिर जहर देकर बहन को मार डाला' कहते-कहते बिलख पड़ा अमित

Sun, 23 Jul 2023 04:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 23 Jul 2023 04:45 PM IST
सार

UP Crime: मैनपुरी में बहन की मौत की सूचना पर पहुंचे भाई ने बिलखते हुए कहा कि 'ससुरालियों ने पहले पीटा...फिर जहर देकर बहन को मार डाला'। उसने ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।  

विज्ञापन
death of married woman in Mainpuri accused in laws of murder by brother
थाना एलाऊ, मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बहन की मौत होने की सूचना पर उसके ससुराल पहुंचे मायके वालों ने ससुरालियों द्वारा हत्या करने की बात कही। भाई अमित ससुलारियों की प्रताड़ना की बात बताते हुए बिलख पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से बात करके जानकारी ली है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


घटना एलाऊ थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव की है। यहां इटावा जिले के बसरेहर थाना क्षेत्र के धारा गांव निवासी अमित कुमार ने दो वर्ष पूर्व बहन काजल (23) की शादी कुलदीप वाल्मीकि के साथ की थी। अमित ने बताया कि अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर कुछ समय बाद ही ससुरालीजन काजल को प्रताड़ित करने लगे। शनिवार की शाम उन्हें सूचना मिली कि काजल की मौत हो गई है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Flood In Agra: पानी कम हुआ परेशानी नहीं, बाढ़ में बह गए पशु और फसलें हो गईं बर्बाद; अब दो वक्त की रोटी का संकट
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि जब वह लोग गांव पहुंचे तो वहां विवाहिता का शव पड़ा हुआ था। आरोप लगाया कि शनिवार की रात ससुरालीजन ने बहन की पिटाई की। उसे खाने में जहर देकर मार डाला। पति कुलदीप, ससुर राजपाल, अनुज, जितिन और सुनीता देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed