फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Woman altercation between CMS-State team

महिला सीएमएस-राज्य टीम के बीच नोकझोंक 

Sat, 22 Oct 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 22 Oct 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Woman altercation between CMS-State team
जिला महिला अस्पताल में राज्य का स्वास्‍थ्य विभाग की टीम ने निरीक्षण किया
 भारत सरकार की टीम के आगमन से पूर्व स्वास्थ्य विभाग में तैयारियां तेज हो गई हैं। ऐसे में पांच टीमें लखनऊ से पुन: निरीक्षण के लिए पहुंच चुकी हैं। पूर्व में दिए आदेश का कितना पालन हुआ? यह सब टीम परखने आई है। टीमें अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों का भौतिक निरीक्षण कर रही हैं। शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान टीम के सदस्यों से महिला सीएमएस की नोकझोंक भी हो गई। 
विज्ञापन

आरआई के उप महाप्रबंधक डा. विकास सिंघल,  मोहम्मद फि रोज समन्वयक एवं डीपीएम सरजू खान निरीक्षण के लिए महिला अस्पताल पहुंची। यहां पूर्व में निर्देशों पर किए कार्यों की समीक्षा की गई। उप महाप्रबंधक डॉ. विकास सिंघल ओपीडी देखने आए। यहां उन्होंने मरीज को होने वाली असुविधाओं को समझा। चिकित्सक को दिखाने के इंजतार में गर्भवती महिलाएं जमीन पर बैठी और लेटी थी। संपूर्णा क्लीनिक के नाम पर खाली बैठी डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ ने महाप्रबंधक से कहा कि इतनी भीड़ पर आप भी ओपीडी कर सकती हो। वहीं, इमरजेंसी कक्ष में बैठी चिकित्सक से ओपीडी करने को कहा लेकिन महिला सीएमएस डॉ. उपमा सिंह टीम पर भड़क गईं। उन्होंने तीखे अंदाज में अस्पताल के कर्मचारी से चिकित्सक को ऑपरेशन छोड़कर ओपीडी में आने को कहा। इस पर उप महाप्रबंधक डॉ. विकास सिंघल और सीएमएस डॉ. उपमा सिंह के बीच नोकझोंक हो गई। ओपीडी में निरीक्षण के दौरान ड्यूटी कर रही डॉ. मंजू भारती एवं डॉ. सुनीता ने आया एवं चौकीदार की मांग की। प्रसव कक्ष में पर्दे नहीं थे। तमाम अव्यवस्थाएं प्रसव महिला अस्पताल के  कक्ष में मिलीं।
विज्ञापन


फरिहा में क्षेत्रीय लोगों ने टीम को सुनाई खरीखोटी 
फरिहा। कस्बे के अस्पताल का डॉ. सपना दास के  नेतृत्व में निरीक्षण किया गया। यहां टीम को क्षेत्रीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ी। क्षेत्रीय लोगों ने नारेबाजी करते हुए टीम को जांच के नाम पर खानापूरी करने का आरोप लगाया। क्षेत्रीय लोगों ने विधायक जसराना से फोन पर वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed