{"_id":"6102e8c08ebc3e5884095bd3","slug":"waterlogging-in-the-streets-of-urdu-nagar-people-sitting-on-dharna-firozabad-news-agr5017038157","type":"story","status":"publish","title_hn":"उर्दू नगर की गलियों में जलभराव, धरने पर बैठे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उर्दू नगर की गलियों में जलभराव, धरने पर बैठे लोग
विज्ञापन
रफ़रोजाबाद ! उर्दू नगर क्षेत्र की गलियों में जलभराव से परेशान लोगों ने उर्दू नगर में दिया धरना,की ?
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। बारिश बंद होने के 24 घंटे बाद भी जलनिकासी नहीं होने पर उर्दू नगर के बाशिंदों ने निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। नगर निगम के अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने कहा कि निगम के अफसरों को अवगत कराने के बाद भी जलनिकासी का कोई इंतजाम नहीं किया गया। बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।
मंगलवार एवं बुधवार को हुई बारिश के बाद नई आबादी वाले इलाकों में जलभराव हो गया। निचले इलाकों के घरों के भीतर तक पानी भर गया। बृहस्पतिवार को सुबह पानी बंद होने के कई घंटे बीत गए लेकिन पानी नहीं निकला तो उर्दू नगर के बाशिंदों का धैर्य जवाब दे गया। लोगों ने धरना प्रदर्शन नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने कहा कि हिना धर्मकांटा के पास नाला तीन स्थानों पर टूटने के कारण नाले का पानी घरों में घुस गया। 12 गलियों में बनें करीब दो सौ से अधिक मकान पानी से घिरे है। घरों के अंदर पानी भर जाने से रात्रि को सो नहीं पाए। गलियों में जलभराव होने से मकानों की दीवारें कमजोर हो रही है। धरना स्थल पर समशुल, सहरोज, इकबाल, शाहरुख, मुस्ताक, सुराज, राहुल के अलावा काफी क्षेत्रीय नागरिक शामिल थे। जलभराव की समस्या ऊर्दू नगर के अलावा न्यू आनंद नगर, झील की पुलिया, ककरुऊ कोठी नई आबादी, नगला पचिया, श्रीपाल कालोनी में बनी रही। निगम द्वारा जलनिकासी का कोई इंतजाम नहीं किया है।
-इन क्षेत्रों में चली पानी निकासी की कवायद
-नगला पचिया हंश वाहिनी स्कूल, थाना लेबर कालोनी, दतौजी खुर्द, छारबाग, चंद्रवार गेट, झील की पुलिया, कृष्णानगर, मायापुरी वाल्मीकि बस्ती, श्रीपाल कालोनी, महादेवनगर, किशननगर, महादेवनगर, कोटला रोड पुलिस चौकी, रानी नगर क्षेत्र शामिल हैं।
विज्ञापन
बोले क्षेत्रीय नागरिक...
-पिछले कई दिनों से गलियों में पानी भरा है। बारिश बंद होने के बाद भी जलनिकासी का नगर निगम ने कोई इंतजाम नहीं किया। बल्कि नाले की दीवार गिरने से गंदा पानी घरों में घुस गया है। बदबू के कारण परेशान हैं।
अरशद निवासी उर्दू नगर
-जलभराव होने से महिलाओं व बच्चों के साथ नमाजियों को दिक्कत हो रही है। यदि नगर निगम द्वारा पानी निकासी की व्यवस्था नहीं कराई गई तो आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
उमर खां निवासी उर्दू नगर ।
-उर्दू नगर में नाला टूटने से यदि जलभराव हुआ है तो जेडएसओ के माध्यम से उस समस्या का हल कराया जाएगा। उर्दू नगर के नागरिकों ने कोई सूचना मुझे नहीं दी है। क्षेत्र में टीम भेजी जाएगी।
रामबाबू राजपूत, महाप्रबंधक, जलकल संस्थान