फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Villagers are not building the bridge blew mannequin

पुलिया निर्माण न होने पर ग्रामीणों ने फूंका पुतला

Fri, 29 Jul 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 29 Jul 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Villagers are not building the bridge blew mannequin
पुलिया और सड़क निर्माण को लेकर लोगों ने आंदोलन किया
 लाइन पार क्षेत्र में बरसात से ध्वस्त पुलियाओं का निर्माण न होने से ग्रामीणों का आक्रोश गुरुवार को टूट गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए शासन-प्रशासन का पुतला फूंका और जल्द निर्माण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

 पिछले दिनों हुई बरसात में पानी के बहाव के साथ क्षेत्र की सात पुलिया और सड़कें ध्वस्त हो गई थीं। इनमें से ठार नाथू से गढ़ी थानी होकर टूंडला जाने वाली पुलिया भी टूटकर बह गई थी। बरसात थमने के बाद लोक निर्माण विभाग ने ध्वस्त सभी पुलियाओं और सड़क निर्माण के लिए जेसीबी और पाइप भिजवा दिए थे लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया। इससे ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतें हुईं। पुलिया निर्माण के लिए सामग्री आई तो ग्रामीणों को आस बंधी लेकिन गुुरुवार को ठार नाथू की पुलिया के लिए लाए गये पाइप कर्मचारी वापस ले जाने लगे। जानकारी पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।  ग्रामीणों के विरोध के बावजूद कर्मचारी सामान उठा ले गये। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए शासन-प्रशासन का पुतला फूंका तथा अतिशीघ्र पुलिया और कटी सड़कों का निर्माण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। पुतला दहन और चेतावनी देने वालों में धनीराम, मुरारीलाल, भोजराज, साहब सिंह, देवकी नंदन, रघुवीर सिंह, मटरे लाल, ओमप्रकाश, अजब सिंह, सोबरन सिंह, कैलाशी राम,, किशन लाल, श्रीराम, मुलिया देवी, हरदेवी, भगवान देवी, शीला देवी, पूनम, मालती,  गुड़िया, विमला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो-टूंडला के गांव ठार नाथू पुलिया पर नारेबाजी कर शासन-प्रशासन का पुतला फूंकते ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed