{"_id":"6a40124856bd5c6c9f0f983e","slug":"two-patients-being-treated-on-a-single-bed-from-the-icu-to-the-emergency-ward-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-178237-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: आईसीयू से इमरजेंसी तक एक बेड पर दो-दो मरीजों का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: आईसीयू से इमरजेंसी तक एक बेड पर दो-दो मरीजों का इलाज
Sat, 27 Jun 2026 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 27 Jun 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
ट्रामा सेंटर की इमरजेंसी वार्ड में एक बेड पर भर्ती दो- दो मरीज। संवाद
- फोटो : ट्रामा सेंटर की इमरजेंसी वार्ड में एक बेड पर भर्ती दो- दो मरीज। संवाद
ट्रॉमा सेंटर में बदहाल सेवाएं, मरीज परेशान
फिरोजाबाद। सरकारी ट्रॉमा सेंटर में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली शनिवार को उजागर हुई, जहां आईसीयू और इमरजेंसी वार्ड में बेडों की कमी के चलते एक-एक बेड पर दो-दो मरीजों का उपचार किया जा रहा था।
भीषण गर्मी के बीच इस अव्यवस्था से मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी और उनमें संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया। शनिवार दोपहर आईसीयू में नगला मानधाती निवासी मेहरबान को जिस बेड पर भर्ती किया गया, उसी पर एक अन्य मरीज का इलाज चल रहा था; वहीं दूसरे बेड पर कबीर नगर निवासी सुशीला और आकाशवाणी रोड निवासी साबिया का एक साथ उपचार किया जा रहा था। इमरजेंसी वार्ड में भी लगभग सभी बेडों पर दो-दो मरीज भर्ती थे, जिससे स्वास्थ्य विभाग के बेहतर इलाज के दावों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
ट्रॉमा सेंटर की सीटी स्कैन मशीन ठीक करने का कार्य शुरु
फिरोजाबाद। सरकारी ट्रॉमा सेंटर की सीटी स्कैन मशीन में आई तकनीकी खराबी को दूर करने का कार्य शुरू हो गया है। मशीन का एक महत्वपूर्ण पार्ट खराब होने के कारण पिछले कुछ दिनों से जांच कार्य ठप था और मरीजों को निजी सेंटरों पर जाना पड़ रहा था। कंपनी द्वारा इस खराब पार्ट को जापान से मंगाया गया, जिसके पहुंचने के बाद शनिवार को इंजीनियरों ने दिनभर जुटकर उसे मशीन में स्थापित किया और तकनीकी परीक्षण (ट्रायल) किया। सीएमएस डॉ. नवीन जैन ने बताया कि सीटी स्कैन मशीन का खराब पार्ट बदल दिया गया है और सोमवार से मरीजों के लिए सीटी स्कैन की सुविधा फिर से सुचारू होने की पूरी उम्मीद है, जिससे मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सरकारी ट्रॉमा सेंटर में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली शनिवार को उजागर हुई, जहां आईसीयू और इमरजेंसी वार्ड में बेडों की कमी के चलते एक-एक बेड पर दो-दो मरीजों का उपचार किया जा रहा था।
भीषण गर्मी के बीच इस अव्यवस्था से मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी और उनमें संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया। शनिवार दोपहर आईसीयू में नगला मानधाती निवासी मेहरबान को जिस बेड पर भर्ती किया गया, उसी पर एक अन्य मरीज का इलाज चल रहा था