{"_id":"69595637a0ef3b0a4a015112","slug":"two-motorcycles-collided-resulting-in-the-death-of-two-young-men-and-injuries-to-two-others-firozabad-news-c-169-1-mt11005-164467-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: बाइकों की भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: बाइकों की भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो घायल
Sat, 03 Jan 2026 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 03 Jan 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
मक्खनपुर (फिरोजाबाद)। थाना मक्खनपुर क्षेत्र के जेवड़ा रेलवे पुल पर शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने से हुई जोरदार भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। घटना के समय किसी भी बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था।
पुलिस के अनुसार, शाम करीब 4:30 बजे हाथरस के गीगला, थाना सादाबाद निवासी उमेश कुमार (24) अपनी मोटरसाइकिल (बुलट) से जेवड़ा की तरफ से आ रहे थे। उसी समय दूसरी दिशा से एक एचएफ डीलक्स बाइक पर सवार होकर तीन युवक कृष्ण, बॉबी और सत्येंद्र निवासी बदनपुर करखा, मक्खनपुर अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही दोनों बाइकें जेवड़ा रेलवे पुल पर पहुंचीं, तेज रफ्तार होने के कारण उनकी आमने-सामने से सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुलेट सवार उमेश कुमार और एचएफ डीलक्स पर सवार बॉबी (20) की मौके पर ही मौत हो गई। बॉबी कक्षा 12 का छात्र था और शिकोहाबाद के एक इंटर कॉलेज में पढ़ रहा था। उसकी मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है।
दो घायल अस्पताल में भर्ती
हादसे में बाइक सवार कृष्ण और सत्येंद्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे राहगीरों और पुलिस ने घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। मृतक बॉबी पांच भाइयों में सबसे छोटा था और सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घायल कृष्णा, रिश्ते में बॉबी का भतीजा और सत्येंद्र उसका रिश्ते का भाई है।
विज्ञापन
दोनों ही बाइकों पर सवार किसी भी व्यक्ति ने हेलमेट नहीं लगाया था। यदि हेलमेट पहना होता, तो शायद सिर में आई गंभीर चोटों से जान बच सकती थी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
- अरुण कुमार चौरसिया, सीओ शिकोहाबाद