फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Two accused arrested for stealing jewellery by cutting bag of auto passenger

Firozabad News: ऑटो में सवारी का बैग काटकर आभूषण चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 25 May 2026 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 25 May 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for stealing jewellery by cutting bag of auto passenger
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
जसराना (फिरोजाबाद)। थाना पुलिस टीम ने नगला कलू बाईपास से मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ऑटो में सवारी के बैग से आभूषण चोरी करने वाले दो आरोपियों ऋषि (निवासी बघेल कॉलोनी, थाना उत्तर) और सनी (निवासी गली नंबर-चार, महादेव नगर, थाना रामगढ़) को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि वादी मौहरमन (निवासी युसुफपुर अहरन आगरा, हाल निवासी जहांगीरपुरी दिल्ली) अपने बच्चे की दवा लेकर दिल्ली से जसराना स्थित ससुराल जा रहे थे और शिकोहाबाद से जसराना आने के लिए ऑटो में बैठे थे; ससुराल पहुंचकर बैग चेक करने पर उन्हें मोबाइल और सोने-चांदी के जेवर चोरी मिले। पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की अंगूठी, एक पेंडल और घटना में प्रयुक्त ऑटो बरामद किया है तथा आवश्यक कार्रवाई कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed