फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Truck driver arrested for ramming into Upper Jija Judge's car

UP: कार सवार जज पूनम त्यागी की जिस ट्रक की टक्कर से हुई थी मौत, उसका चालक गिरफ्तार

Sat, 11 Feb 2023 04:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 11 Feb 2023 04:41 PM IST
सार

ट्रक चालक भगवान सिंह मीणा निवासी नाइडिया दौड थाना जहाजपुर जिला भीलवाडा राजस्थान को मुखविर की सूचना पर नेशनल हाईवे स्थित उखांड मोड के पास से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
Truck driver arrested for ramming into Upper Jija Judge's car
सड़क हादसे में एडीजी (पाक्सो) पूनम त्यागी की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के कठफोरी पर मैनपुरी की अपर जिला जज की कार में टक्कर मारने वाले ट्रक चालक को नगला खंगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष नगला खंगर महेश कुमार ने बताया कि सात फरवरी की सुबह करीब नौ बजे आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 65.700 ट्रक (ट्रेलर) के चालक ने लापरवाही से ट्रक चलाकर कार में टक्कर मार दी थी। हादसे में कार में सवार मैनपुरी में तैनात अपर जिला जज (पॉक्सो एक्ट) पूनम त्यागी निवासी एक राजेंद्र नगर सोधा रोड मोदीनगर की मौत हो गई थी। वहीं कार चालक सचिन निवासी कस्तला थाना इचोली मेरठ गंभीर रुप से घायल हुआ था। ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ ही उसकी गिरफ्तारी को प्रयास किए जा रहे थे।


शुक्रवार रात को ट्रक चालक भगवान सिंह मीणा निवासी नाइडिया दौड थाना जहाजपुर जिला भीलवाडा राजस्थान को मुखविर की सूचना पर नेशनल हाईवे स्थित उखांड मोड के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा है। आरोपी के कब्जे से उस ट्रक को भी कब्जे में लिया गया है, जिससे दुर्घटना हुई थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  महिला सिपाही ने Instagram पर बनाई ऐसी रील, तेजी से हुई वायरल, अधिकारियों ने देखते ही कर दिया लाइन हाजिर
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed