फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra: महिला सिपाही ने Instagram पर बनाई ऐसी रील, तेजी से हुई वायरल, अधिकारियों ने देखते ही कर दिया लाइन हाजिर

Sat, 11 Feb 2023 12:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 11 Feb 2023 12:45 PM IST
सार

महिला सिपाही की ये रील तेजी से वायरल हो रही है। जब इस रील पर वर्दी में महिला सिपाही को अधिकारियों ने देखा तो हैरान रह गए।

विज्ञापन
up police Women constables reel on Instagram During Job
महिला सिपाही - फोटो : अमर उजाला
आगरा में तैनात महिला सिपाही को इंस्टाग्राम पर रील बनाना भारी पड़ गया। वर्दी में बनाई गई ये रील वायरल हुई, तो पुलिस अधिकारी भी देखकर हैरान रह गए। इस मामले में अधिकारियों ने जांच के आदेश देने के साथ ही महिला सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है।

तीन दिन पहले ही डीजीपी ने जारी की थी ये  पॉलिसी

डीजीपी ने अभी तीन दिन पहले ही पुलिसकर्मियों के लिए सोशल मीडिया पॉलिसी जारी की है। इसके बावजूद एक महिला सिपाही की थाना किरावली में वर्दी में बनाई गई रील इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई। अधिकारियों को पता चलते ही महिला सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया। विभागीय जांच भी शुरू करा दी गई है। जिले में यह दूसरा मामला है, जब किसी महिला सिपाही के रील बनाने पर कार्रवाई हुई। सुनयना कुशवाहा वर्ष 2018 बैच की सिपाही हैं। किरावली चौकी के थाना बनने के बाद उन्हें यहां पर तैनाती मिली थी। वायरल वीडियो में महिला सिपाही थाना के कार्यालय से बाहर की तरफ निकलती नजर आ रही है। हम तेरे हो गए या खुदा इश्क में...गाना सुनाई दे रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को लाइक भी मिल रहे थे।

 

Trending Videos
up police Women constables reel on Instagram During Job
महिला सिपाही - फोटो : अमर उजाला

 

दो दिन पहले यह रील वायरल हुई तो मामला अधिकारियों के संज्ञान में आ गया। जांच की गई। इसके बाद महिला सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया। इंस्टाग्राम एकाउंट से वीडियो भी डिलीट करा दिया गया है।

up police Women constables reel on Instagram During Job
महिला सिपाही - फोटो : अमर उजाला

कई दिन पुरानी रील

डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार ने बताया कि महिला सिपाही की रील इंस्टाग्राम पर अपलोड की गई थी। जांच में पता चला कि रील कई दिन पुरानी है। मगर, वर्दी में ड्यूटी के दौरान रील बनाने पर लाइन हाजिर किया गया है। विभागीय जांच भी कराई जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
up police Women constables reel on Instagram During Job
महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा - फोटो : amar ujala

प्रियंका मिश्रा की रील भी हुई थी वायरल

वर्ष 2021 में थाना एमएम गेट में तैनात सिपाही प्रियंका मिश्रा की रील सामने आई थी। उन्होंने हाथ में रिवाल्वर लेकर रील बनाई थी। इसे इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया था। वायरल होने पर जांच कराई गई थी। तब एसएसपी मुनिराजजी थे। उन्होंने सिपाही पर कार्रवाई की थी। 
विज्ञापन
up police Women constables reel on Instagram During Job
महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा - फोटो : amar ujala

ट्रोल होने पर छोड़ दी थी नौकरी

सिपाही सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हुई तो उन्होंने नौकरी से त्यागपत्र दे दिया था। प्रियंका मिश्रा से प्रशिक्षण में खर्च रकम भी जमा कराई गई थी। अब प्रियंका मिश्रा के इंस्टाग्राम पर 91 हजार फालोअर्स हैं। उनके कई वीडियो और फोटो भी उपलब्ध हैं। वह काफी चर्चा में भी रही थीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed