{"_id":"6959568d17959a689d03f2ac","slug":"thieves-stole-the-bells-from-the-temple-and-cash-from-the-donation-box-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-164438-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: मंदिर से घंटे एवं दानपात्र से नकदी निकाल ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: मंदिर से घंटे एवं दानपात्र से नकदी निकाल ले गए चोर
Sat, 03 Jan 2026 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 03 Jan 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। पीपल के पेड़ के पास स्थित मंदिर से कुछ चोर पीतल के घंटे एवं दानपात्र चोरी कर ले गए। मंदिर के संस्थापक ने थाना पुलिस को घटना की तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव राजा का ताल स्थित पीपल के पेड़ के नीचे ब्रह्मदेव महाराज का मंदिर स्थित है। मंदिर से गत 2 जनवरी को चोर पीतल के घंटे चोरी कर ले गए। साथ ही दानपात्र का ताला तोड़कर नकदी निकाल ले गए। अगले दिन सुबह 10 बजे गांव के पंकज यादव पूजा करने मंदिर पहुंचे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। साथ ही दान-पात्र का ताला भी टूटा हुआ था। उन्होंने मंदिर में चोरी होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मंदिर के आसपास पूछताछ शुरू कर दी है। मंदिर पुजारी मुन्नालाल ने बताया कि मंदिर से 10 घंटे व दान पात्र से नकदी चोरी हुई है। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह का कहना है कि मंदिर में चोरी होने की तहरीर मिल गई है। चोरों की तलाश की जा रही है।