{"_id":"580ba7434f1c1b453d704315","slug":"the-work-of-the-monks-bring-peace-in-society-bdnt-prgyadeep","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिक्षुओं का काम समाज में शांति लाना : भदंत प्रज्ञादीप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिक्षुओं का काम समाज में शांति लाना : भदंत प्रज्ञादीप
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद।
Updated Sat, 22 Oct 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
भिक्षुओं का काम समाज में शांति लाना : भदंत प्रज्ञादीप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय भिक्षु संघ के महासचिव भदंत प्रज्ञादीप महास्थविर ने पिछले दिनों निकाली गई यात्रा को राजनीति से प्रेरित बताया। साथ ही कहा कि उसमें अधिकतर भिक्षु बौद्ध धर्म के अनुरूप नहीं थे। भिक्षुओं का काम समाज में शांति लाना है न कि राजनीति से जुड़ना। उन्होंने देश की रक्षा को किए गए सर्जिकल स्ट्राइक को ठीक बताया और कहा कि चीन भारत के खिलाफ नहीं जाएगा।
संघ महासचिव पीडी जैन इंटर कालेज के मैदान पर आयोजित बौद्ध भिक्षु महासम्मेलन में भाग लेने आए हैं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इस भिक्षु महासम्मेलन का उद्देश्य समाज में फैली अशांति और घृणा को समाप्त करना है। साथ ही आपसी सद्भाव, मैत्रीय भावना को कायम करना है। यह सम्मेलन फीरोजाबाद के साथ ही देश के कई हिस्सों में आयोजित होंगे। उन्होंने कहा कि संघ नायक धम्म वीरियो खुद ही एक राजनीतिक दल से लाभ लेना चाहते हैं। भिक्षु का काम किसी राजनीतिक दल का समर्थन करना नहीं है।
सर्जिकल स्ट्राइक पर उन्होंने कहा कि कोई हमारे ऊपर हमला करे और चुप बैठना तो ठीक नहीं है। चीन के पाकिस्तान के साथ देने के सवाल पर कहा कि चीन भारत के खिलाफ नहीं जा सकता। आए भदंत रवि ने कहा बौद्ध भिक्षु न सिर्फ भारत बल्कि जापान एवं थाईलैंड में भी शांति का संदेश देते हैं। वार्ता के दौरान गजेंद्र सिंह बौद्ध एडवोकेट, बीडी देशमुख, मीत्तल प्रसाद निमेष, वेद प्रकाश आदि रहे।
विज्ञापन
देश की किसी को चिंता नहीं : आनंद
फीरोजाबाद(ब्यूरो)। अखिल भारतीय भिक्षु महासंघ के अध्यक्ष भदंत आनंद महास्थविर ने कहा कि आज किसी को देश की चिंता नहीं है। भिक्षु या साधु का काम समाज में सांप्रदायिकता का जहर घोलने का नहीं, बल्कि समाज में शांति, सद्भाव को स्थापित करने का है। उन्होंने कहा कि जब राजकुमार सिद्धार्थ अपना राजपाठ छोड़ सकते हैं तो फिर हम क्यों नहीं। उन्होंने स्वामी रामदेव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब योग से सभी रोग भाग सकते हैं तो फिर प्रोडेक्ट को बनाने की क्या जरूरत थी।