{"_id":"fa1ad242c1a6d6a9108a450a3b2436b5","slug":"the-students-put-the-jam-on-the-highway-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर छात्रों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर छात्रों ने लगाया जाम
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 03 Jan 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस भर्ती प्रक्रिया को लेकर आक्रोशित अभ्यर्थियों ने रविवार को हाईवे रोड स्थित प्रतापपुर चौराहे पर जाम लगा दिया। आक्रोशित अभ्यर्थियों की मांग थी कि मेरिट के आधार पर पुलिस में भर्ती नहीं की जानी चाहिए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस के समझाने के बाद जाम खोला गया।
नारायण इंटर कालेज पर रविवार को पुलिस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी एकत्रित हुए। यहां बैठक कर रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद अभ्यर्थियों ने अपना रुख हाईवे की ओर किया। प्रतापपुर चौराहा पर अभ्यर्थियों ने जाम लगा दिया। सभी ने शासन के विरुद्ध नारेबाजी की। उनका कहना था कि सपा सरकार ने हाल ही में निकाली गयी पुलिस भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा की जगह मेरिट सिस्टम लागू कर दिया है। इससे प्रतिभावान अभ्यर्थी पिछड़ जाएंगे। उन्होंने शासन से मेरिट के स्थान पर लिखित परीक्षा लागू करने की मांग की। इधर, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस संबंध में अभ्यर्थियों ने डीएम को संबोधित एक ज्ञापन थाना प्रभारी सौंपा। एक घंटे से अधिक समय तक हाइवे जाम रहने से दोनों साइडों में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।