फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The factory did not even work for the second day

कारखानाें में दूसरे दिन भी नहीं लगा काम

Sat, 22 Apr 2017 11:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Sat, 22 Apr 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
The factory did not even work for the second day
हड़ताल के चलते कारखाने में सन्‍नाटा।
सुहागनगरी के डेढ़ दर्जन से अधिक माउथ ब्लोइंग कारखानों में शनिवार को भी काम पटरी पर नहीं लौटा। श्रमिकों के हड़ताल पर चले जाने के कारण कारखानों में सन्नाटा पसरा रहा।  
विज्ञापन

फिरोजाबाद में राजा का ताल, इंडस्ट्रियल एरिया, स्टेशन रोड, आगरा गेट पर डेढ़ दर्जन से अधिक माउथ ब्लोइंग के कारखाने संचालित हैं, जिनमें एक्सपोर्ट आइटमों का उत्पादन होता है। शुक्रवार को बिना किसी सूचना अथवा मांग पत्र के श्रमिक काम छोड़कर अघोषित हड़ताल पर चले गए। पूजा ग्लास वर्क्स, हाईलाइट ग्लास, रचना ग्लास, जगदंबा ग्लास, एडवांस ग्लास, एन आर ग्लास, एस. गोपाल, क्वालिटी ग्लास, आलोक ग्लास सहित अन्य कारखानों में दूसरे दिन श्रमिकों के काम पर न लौटने से सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

उत्पादन का पहिया थमने से लग रही लाखों की चपत
मोउथ ब्लोइंग के डेढ़ दर्जन से अधिक कारखानों में हड़ताल के चलते उत्पादन का पहिया थमने के साथ गैस फुंकने से उद्यमियों को लाखों की चपत लग रही है। हड़ताल के दूसरे दिन भी किसी श्रमिक संगठन ने न तो हड़ताल की जिम्मेदारी ली और नहीं श्रमिकों की मांग के संबंध में सेवायोजकों को कोई मांग पत्र दिया गया। वहीं, यूपीजीएम के डायरेक्टर राजकुमार मित्तल का कहना है कि श्रमिकों की यह हड़ताल गैरकानूनी है। जिला प्रशासन को हस्तक्षेप कर हड़ताल खुलवानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
ब्लोइंग कारखाने के कुछ मजदूर अपना मांग पत्र लेकर आए थे, जिसमें मुख्य रूप से वेतन बढ़ोतरी की डिमांड की गई है। इसके अलावा स्वच्छ पानी, शौचालय सहित कई समस्याएं बताई हैं। इस संबंध में संबंधित सेवायोजकों को नोटिस भेजा जा रहा है। वार्ता करके समस्या का निदान कराया जाएगा।
नदीम अहमद, सहायक श्रमायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed