फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The district received 186.18 mm of rain in the month of July

जुलाई माह में जिले में हो गई 186.18 मिलीमीटर बारिश

Thu, 29 Jul 2021 11:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
The district received 186.18 mm of rain in the month of July
रफ़रोजाबाद ! बरसात के बाद नगला पचिया नई आबादी में क्षेत्र में जलभराव की स्थिति - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। जुलाई के 11 दिन में जिले में 186.18 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। सर्वाधिक बारिश 27 जुलाई को 56.06 मिमी हुई। बारिश से किसानों की फसलों को लाभ मिलने के साथ ही आमजन को गर्मी से राहत मिली। जुलाई माह में औसतन 196.10 मिमी बारिश होनी चाहिए। हालांकि दो दिन का समय शेष होने के कारण औसत बारिश होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सरकारी आंकड़ों में जुलाई माह में जिले में काफी हद तक ठीक बारिश रिकॉर्ड की गई। 27 एवं 28 जुलाई को रिमझिम फुहारों के साथ बारिश होने से मौसम में ठंडक आई है। हालांकि बारिश ने नई आबादी वाले इलाकों के बाशिंदों की मुसीबत बढ़ दी है और नहर किनारे के क्षेत्रों में पानी भरने के कारण धान की फसल डूबने से नुकसान होने की आशंका है। मिर्च की फसल की रोपाई के साथ-साथ यमुना की तलहटी वाले इलाकों में जलस्तर बढ़ने से किसानों को हानि उठानी पड़ी। उपनिदेशक कृषि प्रसार डॉ. हंसराज ने कहा कि निचले इलाकों को छोड़ दें तो जुलाई माह में हुई बारिश किसानों के लिए लाभकारी रही। बारिश रिकॉर्ड से अधिक नहीं हुई है। बारिश ठीक होने से खरीफ की फसल के साथ-साथ रबी की फसल की पैदावार अच्छी होने की उम्मीद है। कृषि विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो फिरोजाबाद तहसील से मुख्यालय तक अधिक बारिश रिकॉर्ड हुई है।
विज्ञापन

जुलाई माह में कब कितनी हुई बारिश
दो जुलाई 7.76 मिमी
11 जुलाई 9.12 मिमी
17 जुलाई 20.16 मिमी
18 जुलाई 10.84 मिमी
20 जुलाई 25.06 मिमी
21 जुलाई 02.36 मिमी
22 जुलाई 30.44 मिमी
23 जुलाई 04.32 मिमी
25 जुलाई 00.62 मिमी
27 जुलाई 56.06 मिमी
28 जुलाई 19.54 मिमी
कुल 186.18 मिमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed