{"_id":"5faad8c88ebc3e9ba96a80b1","slug":"take-action-take-sample-of-sweets-firozabad-news-agr467474641","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेना, बर्फी के लिए नमूने लिए, 28 किलो केसरिया तंबाकू सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेना, बर्फी के लिए नमूने लिए, 28 किलो केसरिया तंबाकू सीज
विज्ञापन
फिरोजाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जिले के अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की। अभियान में छैना, बर्फी सहित 11 नमूने संकलित कर जांच के लिए भेजे गए। 28 किलो केसरिया तंबाकू को सीज किया गया है। कार्रवाई से विक्रेताओं में हड़कंप मचा रहा।
सोमवार को देर रात्रि नसीरपुर थाने पर पुलिस ने एक वाहन को रुकवाया। वाहन में वर्धमान मिल्क डेयरी प्रालि. द्वारा निर्मित 10 टन रसगुल्ला भंडारित था। खाद्य विभाग की टीम ने पहुंचकर दो नमूने संकलित कर वाहन को जाने दिया। इधर, मंगलवार को स्टेशन रोड़ फिरोजाबाद स्थित दाऊजी मिष्ठान पर भी खाद्य विभाग की टीम पहुंची। टीम ने सिर्फ बालूशाही का नमूना संकलित कर जांच के लिए भेज दिया। सुहागनगर स्थित मामा डेयरी से पनीर का नमूना जांच के लिए भेजा है।
सोथरा रोड़ स्थित निधि पैलेस में दिलीप यादव द्वारा बर्फी की निर्माण इकाई का संचालन किया जा रहा था। यहां से टीम ने रिफाइंड, सोयाबीन तेल, मिल्क पाउडर, चीनी से निर्मित बर्फी का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा है। बंगाली स्वीट सिरसागंज से भी रंगीन छैना का नमूना संकलित किया गया है। टीम ने नगला दखल कोटला रोड़ पर राहुल कुमार के घर पर छापामारा। यहां से 28 केेसरिया तंबाकू को सीज कर दिया। साथ ही नमूना लेकर जांच के लिए भेजा है। पांच किलो तंबाकू और दो किलो मैग्नीशियम कार्बोनेट का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। कार्रवाई जिला अभिहित अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार के नेतृत्व में हुई।