{"_id":"6aa4452204cdee69170a34e2","slug":"police-returned-151-mobile-phones-people-expressed-their-gratitude-firozabad-news-c-169-1-mt11005-184596-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पुलिस ने लौटाए 151 मोबाइल, लोगों ने जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पुलिस ने लौटाए 151 मोबाइल, लोगों ने जताया आभार
Fri, 11 Sep 2026 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
पुलिस द्वारा लौटाए गए मोबाइल पाकर खिले चेहरे। स्रोतः पुलिस
फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चलाए एक विशेष अभियान के तहत, सर्विलांस सेल और थाना पुलिस टीमों ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 151 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। शुक्रवार को इन मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिया जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 31 लाख रुपये है।
नोडल अधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक राजेश घुनावत ने बताया कि सर्विलांस प्रभारी मुकेश कुमार और उनकी टीम ने विभिन्न ब्रांड्स के गुमशुदा मोबाइलों को सफलतापूर्वक ट्रेस किया है। जिले में अब तक सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से कुल 1898 मोबाइल फोन बरामद कर नागरिकों को सौंपे जा चुके हैं।
सीओ साइबर अपराध शेखर सेंगर ने बताया कि इस अभियान में कुल 151 मोबाइल फोन बरामद किए गए। शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में इन सभी मोबाइलों को उनके मूल मालिकों को सुपुर्द किया गया। आवेदकों ने फिरोजाबाद पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।