{"_id":"6aa4441c6afc8b076008ba49","slug":"dm-visits-baba-neeb-karoris-birthplace-reviews-tourism-development-works-firozabad-news-c-169-1-mt11005-184570-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: बाबा नीब करोरी की जन्मस्थली पहुंचे डीएम, पर्यटन विकास कार्यों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: बाबा नीब करोरी की जन्मस्थली पहुंचे डीएम, पर्यटन विकास कार्यों का लिया जायजा
Fri, 11 Sep 2026 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
बाबा नीब करोरी धाम पर हो रहे विकास कार्यों का डाटा देखते डीएम और साथ में मौजूद अन्य अधिकारी। स
फिरोजाबाद। जिले में स्थित बाबा नीब करौरी महाराज की जन्मस्थली टूंडला के ग्राम अकबरपुर को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर सजाने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने विकास कार्यों और प्रस्तावित भव्य कॉरिडोर की समीक्षा की।
डीएम ने बताया कि उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पर्यटन नीति-2022 में संशोधन कर नीब करौरी बाबा सर्किट को शामिल किया था। जिसके तहत लखनऊ, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद और मथुरा/वृंदावन को आपस में जोड़ा जा रहा है। इससे न केवल अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार व निवेश के नए अवसर भी सृजित होंगे।
फेज-1 में लागत 865.98 लाख से डॉरमेट्री, रेस्तरां, सभा स्थल, डिजिटल लाइब्रेरी, सीसी रोड, सेप्टिक टैंक, समरसेबुल पंप तथा साइट डेवलपमेंट के कार्य प्रगति पर हैं। फेज-2 में लागत 222.47 लाख से टॉयलेट ब्लॉक, गार्ड रूम, सीसी रोड, नाली, पेवर, ट्यूबवेल, बाह्य विद्युत कार्य एवं म्यूरल वर्क स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन
भूमि अधिग्रहण के बाद यहां भव्य प्रवेश द्वार, पर्यटन सुविधा केंद्र, ध्यान व वेलनेस सेंटर, फूड कोर्ट, म्यूजियम, ओपन एयर थिएटर, पार्किंग और प्रसाद मंडप जैसी उच्च स्तरीय सुविधाएं तैयार की जाएंगी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम टूंडला मौजूद रहे।