{"_id":"6aa444ba4818113b38020ee2","slug":"healthcare-services-to-improve-six-pg-seats-to-be-added-at-the-medical-college-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-184582-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सुधरेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, मेडिकल कॉलेज में बढ़ेंगी छह पीजी सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सुधरेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, मेडिकल कॉलेज में बढ़ेंगी छह पीजी सीटें
Fri, 11 Sep 2026 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज में स्नातकोत्तर (पीजी) की छह नई सीटें बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई है। नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) के निर्देश पर महाराष्ट्र से आई एक टीम ने कॉलेज का निरीक्षण किया है। इसके बाद कॉलेज में पीजी सीटों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
टीम ने ईएनटी विभाग की व्यवस्थाओं और पीजी सीटों के लिए आवश्यक संसाधनों का जायजा लिया। महाराष्ट्र से आए डॉ. अरविंद सांगवनी ने मेडिकल कॉलेज का भ्रमण कर विभिन्न विभागों की व्यवस्थाएं देखीं। वर्तमान में मेडिकल कॉलेज में 49 पीजी सीटें संचालित हैं। अब छह और सीटें मिलने से कुल सीटों की संख्या 55 हो जाएगी। इन नई सीटों में ईएनटी विभाग में दो, नेत्र रोग विभाग में दो और टीबी एवं चेस्ट विभाग में दो पीजी सीटें शामिल हैं।
मरीजों को मिलेगा लाभ
नई पीजी सीटों की मंजूरी से मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ चिकित्सकों की संख्या बढ़ेगी। इससे फिरोजाबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को बेहतर उपचार मिल पाएगा। विशेष रूप से ईएनटी, नेत्र रोग और टीबी-चेस्ट विभागों में सेवाएं मजबूत होंगी। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. योगेश गोयल ने इस कदम को मरीजों के लिए लाभकारी बताया।