फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   sucide

छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 12 Jul 2022 12:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
sucide
छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन

मौसी के अनुसार, बहन से विवाद के बाद उठाया कदम
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद(फिरोजाबाद)। मोहल्ला शंभूनगर में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। बहन से विवाद के बाद यह कदम उठाने की बात सामने आ रही है। जानकारी होने पर मृतका की मौसी का लड़के ने छात्रा को फंदे से उतारकर अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सक ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया।

मूल रूप से जसराना के गांव खुलासपुर निवासी राजू की दो बेटियां शिवानी (17 ) और आशिका नगर के मोहल्ला शंभू नगर में मुकेश कुमार के मकान में किराए पर कमरा लेकर रहकर इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रही थीं। छोटी बेटी सोनी अपनी मां के साथ गांव में रह रही है। मृतका की मौसी सुनीता ने बताया कि दोनो बहनें शिवानी और आशिका में मोबाइल से नंबर डिलीट करने को लेकर सोमवार सुबह विवाद हो गया था। इसके बाद आशिका दोपहर साढ़े तीन बजे कोचिंग चली गई। शिवानी कमरे पर अकेली रह गई थी। झगड़े से परेशान शिवानी ने कमरे में लगे पंखे में साड़ी का फंदा लगाकर झूल गई। जब मकान स्वामी का बेटा घर पहुंचा तो कमरे के दरवाजे बंद थे। अनहोनी की आशंका के चलते उसने कमरे में झांक कर देखा तो हैरान रह गया। सूचना मिलते ही मृत छात्रा की मौसी और उनके लड़के पहुंच गए। उन्होंने छात्रा को फंदे से नीचे उतारा और अस्पताल ले, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सुनीता ने बताया शिवानी तीन बहनों में सबसे बड़ी थी। चार दिन पूर्व उसकी मां कमरे से लौटकर घर चली गई थी और बड़ी बेटी शिवानी को भेज दिया था। सीओ कमलेश कुमार ने बताया की एक छात्रा द्वारा फांसी लगाकर आत्म हत्या करने की जानकारी हुई है। मामले की जांच की जरही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed