फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Speeding Bolero hits ex-serviceman's bike; he is injured.

Firozabad News: तेज रफ्तार बोलेरो ने पूर्व फौजी की बाइक में मारी टक्कर, घायल

Tue, 08 Sep 2026 10:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 08 Sep 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Speeding Bolero hits ex-serviceman's bike; he is injured.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
पचोखरा। थाना क्षेत्र के नगला बीच बाजार के पास सोमवार शाम तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार पूर्व फौजी को टक्कर मार दी। पूर्व फौजी घायल हो गए, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव रजावली निवासी पूर्व फौजी सुरेंद्र सोमवार शाम करीब 5 बजे नगला बीच बाजार से अपने गांव लौट रहे थे। पिपरौली रोड के सामने एटा-टूंडला मार्ग पर एटा की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर चोटिल हो गए। चालक मौके से गाड़ी लेकर टूंडला की तरफ फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल सुरेंद्र को नगला बीच के निजी अस्पताल पहुंचाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed