फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news parasnath mandir shantidhara

Firozabad News: गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा, पारसनाथ मंदिर में हुई शांति धारा

Mon, 21 Sep 2026 02:11 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
firozabad news parasnath mandir shantidhara
फिरोजाबाद। पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर, गली लोहियान में वार्षिक जलधारा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। महोत्सव के तहत तहत मोहल्ला गंज मोहल्ला से श्रद्धालु भगवान की प्रतिमा को गाजे-बाजे के साथ लेकर मंदिर पहुंचे। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु धार्मिक जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में जैन मुनि अमित सागर के सानिध्य में शांतिधारा का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान का अभिषेक कर धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। इस दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर परिवार और समाज में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।जलधारा महोत्सव के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी चहल-पहल रही। धार्मिक कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान और आस्था के साथ पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में मनोज जैन, प्रवीण जैन, आईके जैन, प्रेमचंद्र जैन, जिनेंद्र जैन, सुधीर जैन, सुभाषचंद जैन, अशोक जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed