फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   social distance

पूजा,नमाज एवं प्रार्थनास्थल पर न हों एकत्रित

Sat, 04 Apr 2020 09:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
social distance
गांधी पार्क मैदान में सभी धर्म गुरूओं के साथ बैठक करते डीएम और एसएसपी - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। शहर के प्रमुख धर्मगुरुओं के साथ डीएम चंद्र विजय सिंह और एसएसपी सचिंद्र पटेल ने शनिवार को गांधी पार्क में बैठक की। इस दौरान पूजा, नमाज अथवा प्रार्थना के नाम पर भीड़ एकत्रित नहीं होने देने का आह्वान किया गया। प्रशासन ने हर सहयोग देने का भरोसा दिया। साथ ही कहा कि कोई ऐसा काम नहीं करें, जिससे प्रशासन को कार्रवाई के लिए बाध्य होना पड़े।
विज्ञापन

गांधी पार्क प्रांगण में डीएम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शहर के प्रमुख मौलाना आलम मुस्तफा याकूबी ने कहा कि जिन क्षेत्रों में चार लोग पॉजिटिव मिले हैं, उन क्षेत्रों में जांच के लिए मेडिकल टीम काफी पुलिस फोर्स के साथ नहीं जाए अपितु क्षेत्रीय लोगों के साथ जांच की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने क्वारंटीन लोगों के खाने एवं रहने की व्यवस्था पर ध्यान देने को कहा। मौलाना सफी कासमी ने कहा कि मस्जिदों में नमाज नहीं करने की गुजारिश पहले की जा चुकी है। शहर से लेकर गांव तक मस्जिदों में नमाज अदा नहीं की जा रही है। पंडित मुन्नालाल शास्त्री ने कहा कि मेरे दो से ढाई हजार यजमान हैं। नवरात्रि के दिनों में कन्या भोजन कराने के बजाय भोजन के पैकेट बनाकर गरीबों को बंटवाने का आह्वान किया था और लोगों ने इसका पालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम चंद्र विजय सिंह ने धर्मगुरुओं से सहयोग का आह्वान किया। बैठक में मौलाना तनवीर उल कादरी, मुफ्ती तनवीर, मौलाना आदम मुस्तफा, फादर जोसेफ, मुफ्ती कासिम रजी, मौलाना अमीन अख्तर, हिकमत उल्ला खां, हाफिज शम्सी, मुफ्ती ताहिर, राधामोहन मंदिर के मंहत श्याम सुंदर पचौरी, गोपाल आश्रम के पुजारी पंडित सीताराम शर्मा, बेलौन मैया मंदिर महंत सुरेंद्र शर्मा, सीडीओ नेहा जैन, एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, नगर आयुक्त विजय कुमार, नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह भी शामिल रहे।
सामाजिक दूरी का रखा गया ख्याल
फिरोजाबाद। गांधी पार्क में आहूत बैठक में सामाजिक दूरी का ख्याल रखा गया। डीएम और एसएसपी भी एक-दूसरे से दूर बैठे नजर आए। धर्मगुरुओं के बैठने के लिए कुर्सियों को दूर-दूर डाला गया।

- लॉकडाउन का सभी पालन करें। सामाजिक दूरी बनाते हुए अपने आस-पास के गरीबों को भोजन कराएं। पांच अप्रैल को रात नौ बजे नौ मिनट तक घर के बाहर, बालकनी में दीपक, मोमबत्ती, मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाएं।
पंडित मुन्नालाल शास्त्री
महंत श्री बांके बिहारी मंदिर फिरोजाबाद
- मुस्लिम समाज के नौजवान घरों में रहेंद्घ बाहर नहीं निकलें और न ही जमघट लगाएं। नमाज घरों में ही अदा करें। सामाजिक दूरी का पालन करें।
हिकमत उल्ला खां
अध्यक्ष करबला कमेटी फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed