{"_id":"573f10784f1c1b6f64ac6f3a","slug":"sewer-construction-hinder-the-officers-made-off-wajidpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाजिदपुर में अफसरों ने दूर कराई नाला निर्माण में बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाजिदपुर में अफसरों ने दूर कराई नाला निर्माण में बाधा
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Fri, 20 May 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
वाजिदपुर में निगम अधिकारियों ने नाला निर्माण के लिए जमीन की पैमाइश कराई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर निगम अधिकारियों ने शुक्रवार को वाजिदपुर की ठार में नाला निर्माण में आ रही बाधा को दूर कराया। क्षेत्रीय जनता के विरोध के चलते ठेकेदार द्वारा कार्य प्रारंभ नहीं हो सका था।
राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत नगर निगम द्वारा जल निकासी के लिए शहर में कई स्थानों पर नाला निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। वाजिदपुर की ठार पर भी नाले का निर्माण कराया जाना है। ठेकेदार द्वारा नाला निर्माण के लिए जेसीबी से जगह खोदवा दी गई थी लेकिन क्षेत्रीय जनता के विरोध के चलते निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा था। नगर आयुक्त रामऔतार रमन शुक्रवार को अधीनस्थ अफसरों के साथ शुक्रवार दोपहर वाजिदपुर की ठार पहुंचे। यहां क्षेत्रीय जनता से बातचीत की और समझाया कि जलनिकासी के लिए नाला निर्माण आवश्यक है। अधिकारियों के समझाने पर जनता ने विरोध का दरकिनार कर कार्य प्रारंभ करने की स्वीकृति दे दी। नगर आयुक्त के निर्देश पर निर्माण विभाग की टीम से जमीन की पैमाइश करा निशान लगवा दिए। इस संबंध में एक्सईएन एसपी मिश्रा ने बताया कि नाला निर्माण को लेकर कुछ लोगों का विरोध था। इसे जमीन की पैमाइश और निशान लगवाकर दूर कर दिया गया है। अब जल्द ही नाला निर्माण शुरू हो जाएगा। इस दौरान नगर आयुक्त रामऔतार रमन, चीफ इंजीनियर जितेंद्र कैन, अधिशासी अभियंता एसपी मिश्रा, सहायक अभियंता रमाशंकर राम, अवर अभियंता व अन्य कर्मचारी मौजूद थे।