{"_id":"601b4a0216a818d8f2192e34e360b382","slug":"roja-ifrar-shows-communal-unity-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजा इफ्तार में दिखा कौमी एकता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजा इफ्तार में दिखा कौमी एकता का संदेश
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 12 Jul 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीरोजाबाद। इस्लामियां इंटर कालेज प्रांगण में आयोजित रोजा इफ्तार की तैयारी सपा जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव ने की थी। शाम को छह बजे से ही रोजेदारों के आने का क्रम प्रारंभ हो गया था। इफ्तार का वक्त होते ही सपा सांसद अक्षय यादव, जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष रमेशचंद्र चंचल और विधायक ओमप्रकाश वर्मा के साथ सभी रोजेदारों ने एक साथ इफ्तार किया। सांसद अक्षय यादव ने कहा ईद उल फितर का त्योहार आपसी सौहार्द का प्रतीक है। सुहागनगरी के लोग इस त्योहार को आपसी सौहार्द के साथ मनाकर गंगा जमुनी तहजीब की मिशाल पेश करेंगे। सपा जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव ने कहा कि रमजान का पाक माह सभी को इबादत की सीख देता है। रोजा इफ्तार में पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष हिकमत उल्ला खां, राज नरायन गुप्ता, मुन्ना, ग्याप्रसाद सोमेश, हनीफ खाकसार, मधुलता, ममता जैन, हसन रिजवी, अशफाक खान, जरार अहमद, राजू, बंटू कठेरिया, योगेश गर्ग, आदर्श यादव, धन्नू, साहिबे आलम अंसारी, हादी जावेद, कासिम सिद्दीकी, यतींद्र मोहन, तैलंग बब्बू, गुलाब सिंह यादव, चौधरी सुधीर यादव, व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नितिन वर्मा, नीतेश अग्रवाल जैन, मोहम्मद हाशिम एडवोकेट के साथ अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।
20 वर्ष पहले शुरू हुआ था आयोजन
समाजवादी पार्टी विगत बीस वर्षों से रोजा इफ्तार का आयोजन करती आ रही है। इसका आगाज तत्कालीन लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष हिकमत उल्ला खां ने 1996-97 में किया था। तब इसे दरगाह अबरारिया कटरा पठान में आयोजित किया गया था। इसके बाद फिर इस्लामिया कालेज में इसका आयोजन किया गया। हिकमत उल्ला खां ने बताया कि यह आयोजन कौम की एकता का संदेेश है।
विज्ञापन
20 वर्ष पहले शुरू हुआ था आयोजन
समाजवादी पार्टी विगत बीस वर्षों से रोजा इफ्तार का आयोजन करती आ रही है। इसका आगाज तत्कालीन लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष हिकमत उल्ला खां ने 1996-97 में किया था। तब इसे दरगाह अबरारिया कटरा पठान में आयोजित किया गया था। इसके बाद फिर इस्लामिया कालेज में इसका आयोजन किया गया। हिकमत उल्ला खां ने बताया कि यह आयोजन कौम की एकता का संदेेश है।
विज्ञापन