{"_id":"6aed526a97ca19a7ab09fa47","slug":"agra-air-pollution-worsens-before-diwali-aqi-crosses-400-at-three-junctions-asthma-cases-rise-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आगरा की हवा में घुला जहर, तीन चौराहों पर AQI 400 पार; छींकते-खांसते लोगों की फूल रही सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आगरा की हवा में घुला जहर, तीन चौराहों पर AQI 400 पार; छींकते-खांसते लोगों की फूल रही सांस
Fri, 06 Nov 2026 09:37 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 06 Nov 2026 09:37 AM IST
सार
दिवाली से पहले आगरा की हवा जहरीली हो गई है। स्मार्ट सिटी के सेंसरों में शहीद नगर, टेढ़ी बगिया और राजामंडी में एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया, जबकि तीन प्रदूषण निगरानी स्टेशनों पर इस साल का सर्वाधिक स्तर दर्ज हुआ।
विज्ञापन
संजय प्लेस आगरा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
धूल-धुआं के खतरनाक स्तर पर पहुंचने से शहर की हवा जहरीली हो गई है। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के छह में से तीन स्टेशनों में इस साल का सबसे ज्यादा एक्यूआई दर्ज किया गया। संजय प्लेस, शास्त्रीपुरम और रोहता में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब है। पूरे दिन शहर में स्मॉग की चादर छाई रही।
दिवाली से पहले ही वायु प्रदूषण से लोगों को नाक-आंख की एलर्जी हो रही है। छींकते-खांसते लोग परेशान हैं, उनकी सांस फूल रही है। वहीं घरों से निकल रहे कचरे को निपटाने के लिए लगाई जा रही आग से उठ रहा धुआं हवा में और जहर घोल रहा है। वाहनों के धुएं, निर्माण कार्य और टूटी सड़कों के कारण धूल के अतिसूक्ष्म कण और कार्बन तत्व तेजी से बढ़ रहे हैं। इससे बृहस्पतिवार को शहर का ओवरऑल एक्यूआई 195 रहा।
क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के स्टेशनों के अनुसार सबसे ज्यादा संजय प्लेस की हवा खराब रही। यहां पर एक्यूआई 241 पहुंच गया। पीएम-2.5 का अधिकतम स्तर 320 तक रहा। शास्त्रीपुरम में एक्यूआई 221 और पीएम 2.5 की स्थिति 398 तक पहुंच गई। यह आठ गुना अधिक रहा। रोहता में भी एक्यूआई 200 के पार दर्ज किया गया है। यहां एक्यूआई 206 रहा। फतेहपुर सीकरी का एक्यूआई भी 218 रहा। यहां प्रदूषण के कारण पर्यटक और लोगों को दिक्कत हुई।
विज्ञापन
अस्थमा अटैक के मरीज बढ़े
एसएन मेडिकल कॉलेज के वक्ष एवं क्षय रोग विभागाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि बढ़ता प्रदूषण लोगों को बीमार कर रहा है। ओपीडी में बीते दो सप्ताह से मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सीने में भारीपन, जकड़न और सूखी खांसी की दिक्कत बता रहे हैं। लोगों की सांस फूल रही है। अस्थमा अटैक के मरीज भी बढ़े हैं। इसके अलावा आंखों में जलन, खुजली, पानी आना और नाक की एलर्जी से बार-बार छींक आने की परेशानी मिल रही है।
क्षेत्र एक्यूआई
संजय प्लेस 241
शास्त्रीपुरम 221
फतेहपुर सीकरी 218
रोहता 206
आवास विकास कॉलोनी 188
मनोहरपुर 163
शाहजहां गार्डन 150
सेंसरों में तीन चौराहों पर बेहद खतरनाक हवा
आगरा स्मार्ट सिटी के 39 चौराहों पर लगे नए पर्यावरण सेंसरों में प्रदूषण के हालात बेहद खतरनाक पाए गए हैं। बृहस्पतिवार को शहीद नगर, भाटिया पेट्रोल पंप टेढ़ी बगिया और राजामंडी में एक्यूआई 400 के पार दर्ज किया गया। इनमें गंभीर श्रेणी में शहीद नगर में 415, टेढ़ी बगिया में 405 और राजामंडी में 403 एक्यूआई रहा। राजपुर चुंगी, सदर भट्ठी, आईएसबीटी, सिकंदरा, पृथ्वीनाथ फाटक, बाग फरजाना, अर्जुन नगर, अमर होटल, फतेहाबाद रोड जैसे 18 चौराहों पर बेहद खराब श्रेणी में हवा की गुणवत्ता दर्ज की गई। तहसील, मंटोला तिराहा, ईदगाह, कोठी मीना बाजार, संजय प्लेस, पुरानी मंडी जैसे 12 चौराहों पर खराब श्रेणी में एक्यूआई दर्ज किया गया है।